लाइव न्यूज़ :

बोल्ट का कहर, अय्यर और पंत के प्रयास से दिल्ली का सम्मानजनक स्कोर

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:29 IST

Open in App

दुबई, 10 नवंबर श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेट बोल्ट से मिले शुरुआती झटकों से उबरकर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में मंगलवार को यहां सात विकेट पर 156 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिये उतरी दिल्ली का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 22 रन था लेकिन इसके बाद अय्यर (50 गेंदों पर नाबाद 65 रन, छह चौके, दो छक्के) और पंत (38 गेंदों पर 56 रन, चार चौके, दो छक्के) ने चौथे विकेट के लिये 96 रन जोड़कर स्थिति संभाली। बोल्ट ने 30 रन देकर तीन और नाथन कूल्टर नाइल ने 29 रन देकर दो विकेट लिये। दिल्ली ने अंतिम तीन ओवरों में केवल 20 रन बनाये।

पिच से उछाल मिल रही थी और दिल्ली के बल्लेबाज शुरू में उससे सामंजस्य नहीं बिठा पाये। उसने पहले चार ओवर में ही मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन के विकेट गंवा दिये थे।

बोल्ट पिछले मैच में चोटिल हो गये थे लेकिन पूरी तरह से फिट होकर नयी गेंद संभाली और पहली गेंद पर ही स्टोइनिस को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराकर दिल्ली के दांव का दम निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने नये बल्लेबाज रहाणे (दो) को भी विकेट के पीछे कैच कराया जबकि राहुल चाहर की जगह टीम में लिये गये जयंत यादव (25 रन देकर एक) ने धवन (15) को बोल्ड करके अपने चयन को सही साबित किया।

अय्यर और पंत ने पारी संवारने का बीड़ा उठाया। इस बीच अय्यर जब 14 रन पर थे तब इशान किशन ने कवर पर उनका मुश्किल कैच छोड़ा। पूरे आईपीएल में रन बनाने के लिये जूझने वाले पंत ने शुरू में टिककर खेलने को प्राथमिकता दी और स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दिया। दसवें ओवर में जब क्रुणाल पंड्या गेंदबाजी के लिये आये तो पंत ने दो गगनदायी छक्कों से उनका स्वागत किया। इसके कारण रोहित शर्मा को बुमराह को गेंद सौंपनी पड़ी थी।

रोहित ने गेंदबाजी में लगातार बदलाव किये लेकिन इन दोनों की एकाग्रता भंग करना मुश्किल था। अय्यर ने पोलार्ड पर अपनी पारी का पहला छक्का लगाया। पंत ने कूल्टर नाइल पर फाइन लेग पर चौका लगाकर इस सत्र का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में उन्होंने हालांकि आसान कैच देकर अपना विकेट इनाम में दिया।

लेकिन अय्यर टिके रहे। उन्होंने 40 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया लेकिन बोल्ट ने दूसरे स्पैल में आकर शिमरोन हेटमयर (पांच) को नहीं टिकने दिया जिससे दिल्ली की डैथ ओवरों की रणनीति भी गड़बड़ा गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!