लाइव न्यूज़ :

लुकाकु और कोंटे के बिना भी इंटर मिलान की बड़ी जीत

By भाषा | Updated: September 19, 2021 09:55 IST

Open in App

रोम, 19 सितंबर (एपी) इंटर मिलान ने शनिवार को बोलोग्ना पर 6-1 की बड़ी जीत से इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में अपना अजेय अभियान जारी रखा जिससे लगता है कि वह रोमेलु लुकाकु और एंटोनियो कोंटे के बिना भी अपने खिताब के बचाव के लिये प्रतिबद्ध है।

इंटर मिलान की तरफ से स्थानापन्न एडिन जेको ने दो गोल किये जबकि उनसे पहले लौटैरो मार्टिनेज, मिलान स्क्रीनियर, निकोलो बारेला और मैतियास वैकिनो ने गोल दागे। बोलोग्ना की तरफ से अंतिम क्षणों में आर्थर थीटे ने एकमात्र गोल किया।

इस जीत से इंटर मिलान चार मैचों में 10 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। वह रोमा, एसी मिलान, नैपोली और फ्लोरेनटिना से एक-एक अंक आगे है। फ्लोरेनटिना ने एक अन्य मैच में जेनोवा को 2-1 से हराया।

कोंटे ने मई में इंटर मिलान को छोड़ दिया था जबकि लुकाकु अगस्त में चेल्सी से जुड़ गये थे। लुकाकु ने इंटर मिलान की तरफ से दो सत्र में जो 95 मैच खेले उनमें 64 गोल किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!