लाइव न्यूज़ :

बेरिंगटन का अर्धशतक, स्कॉटलैंड ने पीएनजी को 17 रन से हराया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:10 IST

Open in App

अल अमेरात, 19 अक्टूबर रिची बेरिंगटन के अर्धशतक के बाद जोश डेवी की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से स्कॉटलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में मंगलवार को यहां पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को 17 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर 12 में जगह बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

पीएनजी की टीम स्कॉटलैंड के 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नोर्मन वानुआ (47 रन, 37 गेंद, दो छक्के, दो चौके) और किपलिन डोरिगा (18) के बीच सातवें विकेट की 53 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी के बावजूद 19.3 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। कप्तान असद वला (18) और सेसे बाउ (24) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

स्कॉटलैंड की ओर से डेवी ने 18 रन देकर चार विकेट चटकाए। मार्क वाट, ब्रेड व्हील, एलेस्डेयर इवान्स और क्रिस ग्रीव्स ने एक-एक विकेट हासिल किया।

स्कॉटलैंड ने बेरिंगटन (70) और मैथ्यू क्रॉस (45) के बीच तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की मदद से नौ विकेट पर 165 रन रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। बेरिंगटन ने 49 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के मारे जबकि क्रॉस ने 36 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और इतने ही छक्के जड़े।

अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह रन से हराने वाले स्कॉटलैंड ने अपने दोनों मैच जीतकर सुपर 12 चरण में जगह बनाने का दावा मजबूत कर दिया है। टीम को पहले दौर का अपना आखिरी मुकाबला 21 अक्टूबर को मेजबान ओमान के खिलाफ खेलना है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे पीएनजी की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने पावर प्ले में ही 35 रन तक पांच विकेट गंवा दिए।

पीएनजी ने दूसरे ओवर में टोनी उरा (02) के रूप में पहला विकेट गंवाया जो डेवी की गेंद को विकेटों पर खेल गए। ब्रेड व्हील ने दूसरे सलामी बल्लेबाज लेगा सेइका (09) को विकेटकीपर क्रॉस के हाथों कैच कराया।

कप्तान असद वला (18) ने एलेस्डेयर इवान्स पर चार चौके मारे लेकिन इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर व्हील को कैच दे बैठे।

चार्ल्स अमिनी एक रन बनाकर रन आउट हुए जबकि डेवी ने साइमन अताई (02) को बेरिंगटन के हाथों कैच कराके पीएनजी को पांचवां झटका दिया।

बाउ और वानुआ ने इसके बाद पारी को संभाला। बाउ ने वाट पर छक्के के साथ नौवें ओवर में टीम के रनों का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया।

बाउ हालांकि क्रिस ग्रीव्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लांग आन पर व्हील को कैच दे बैठे।

वानुआ ने ग्रीव्स पर लगातार दो चौकों के साथ अपनी बाउंड्री का खाता खोला। पीएनजी को अंतिम छह ओवर में जीत के लिए 80 रन की दरकार थी।

वानुआ ने 15वें ओवर में व्हील पर दो छक्कों के साथ 18 रन जुटाए जबकि डोरिगा ने अगले ओवर में ग्रीव्स पर चौके और छक्के के साथ 16 रन जोड़े।

वाट ने डोरिगा को स्टंप कराके इस साझेदारी को तोड़ा। इस ओवर में सिर्फ चार रन बने।

पीएनजी को अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 42 रन की जरूरत थी। डेवी ने वानुआ को क्रॉस के हाथों कैच कराके पीएनजी की रही सही उम्मीद भी तोड़ दी।

इससे पहले स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने चौथे ओवर तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों जॉर्ज मुन्से (15) और कप्तान काइल कोएटजर (06) के विकेट गंवा दिए।

कोएटजर को मोरिया ने बोल्ड किया। मुन्से अच्छी लय में दिख रहे थे। उन्होंने नोसेइना पोकाना पर चौके से खाता खोला और फिर चार्ल्स अमिनी पर भी लगातार दो चौके मारे। मुन्से हालांकि अमिनी के अगले ओवर में गेंद को हवा में लहराकर लेगा सेइका को कैच दे बैठे।

बेरिंगटन और क्रॉस ने इसके बाद पारी को संवारा। दोनों ने पावर प्ले में टीम का स्कोर दो विकेट पर 37 रन तक पहुंचाया।

बेरिंगटन ने सेइका पर पारी का पहला छक्का जड़ा और फिर अमिनी पर चौके के साथ आठवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया।

क्रॉस ने धीमी शुरुआत के बाद अमिनी पर छक्का जड़ा और फिर पोकाना की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़कर 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

अताई ने 15वें ओवर में क्रॉस को अमिनी के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।

बेरिंगटन ने मोरिया पर चौके के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर अगले ओवर में सोपर पर अपना तीसरा छक्का जड़ा।

सोपर ने 19वें ओवर में कैलम मैकलियोड (10) और बेरिंगटन को आउट किया जबकि मोरिया के अंतिम ओवर में तीन विकेट गिरे जिससे स्कॉटलैंड की टीम अंतिम तीन ओवर में 19 रन ही बना सकी।

पीएनजी की ओर से मोरिया ने 31 रन देकर चार जबकि सोपर ने 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!