लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु के मुख्य कोच पेजाउली आईएसएल में छेत्री की खराब लय को लेकर चिंतित नहीं

By भाषा | Updated: December 12, 2021 16:47 IST

Open in App

बम्बोलिम, 12 दिसंबर भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंडियन सुपर लीग के मौजूदा सत्र में अभी तक छह मैचों में एक भी गोल नहीं किया है, लेकिन उनकी टीम बेंगलुरू एफसी के मुख्य कोच मार्को पेजाउली इस करिश्माई खिलाड़ी के लय को लेकर चिंतित नहीं है।

पेजाउली ने कहा कि छेत्री भी इंसान है और यह उनके लिए मुश्किल समय है लेकिन टीम अपने कप्तान का समर्थन कर रही है।

पेजाउली ने एफसी गोवा के खिलाफ शनिवार को 1-2 से हार का सामना करने के बाद कहा, ‘‘ वह (छेत्री) भी एक इंसान हैं। कभी-कभी आपकी किस्मत अच्छी नहीं होती। राष्ट्रीय टीम के साथ उन्हें किस्मत का साथ मिला और गेंद कई बार उनके पास रहती थी। उन्होंने वहां पांच गोल किये। ’’

कोच ने कहा, ‘‘यह मुश्किल समय है। उन्हें टीम का समर्थन प्राप्त है और उन्होंने टीम के लिए जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह शानदार है।  उसे बॉक्स के अंदर (विरोधी टीम के गोल पोस्ट के पास) भाग्य की और जरूरत है। वह काफी मेहनत कर रहे है और आपको इसका नतीजा जल्द ही दिखेगा। ’’

छेत्री को आईएसएल का सर्वोच्च गोल करने वाला खिलाड़ी बनने के लिए सिर्फ दो गोल की जरूरत है। वह इस सत्र में दो बार पेनल्टी को गोल में बदलने से चूक गये। शनिवार को एफसी गोवा के खिलाफ भी वह बेहद करीब से आसान मौके को भुनाने में सफल नहीं रहे। आईएसएल में छेत्री का यह 100वां मैच था।

पेजाउली ने कहा, ‘‘ इस मैच में उसके पास शानदार मौका था, आम तौर पर ऐसे मौके पर वह आंख बंद कर के भी गोल कर देता है। ’’

कोच से जब पूछा गया कि क्या टीम अंतिम एकादश में छेत्री के विकल्प के तौर पर किसी खिलाड़ी को देख रही है तो उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि हमें सुनील के बारे में ज्यादा बात करनी चाहिए। मैं किसी एक खिलाड़ी को बाहर नहीं करता। हम एक टीम के रूप में मैच हारे है और मुझे लगता है कि यह ज्यादा महत्वपूर्ण है।’’

बेंगलुरु की इस टीम को शुरुआती छह मैचों में चार में हार का सामना करना पड़ा। 11 टीमों की तालिका में बेंगलुरु एफसी 10वें स्थान पर है। टीम को अगला मैच एटीके मोहन बागान के खिलाफ 16 दिसंबर को खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!