लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:04 IST

Open in App

दुबई, 31 अक्टूबर बांग्लादेश के स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन हैमस्ट्रिंग चोट से उबर नहीं पाने के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं । कई मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई ।

34 वर्ष के शाकिब टूर्नामेंट में बुरी तरह नाकाम रहे हैं । बल्लेबाजी में उन्होंने कोई कमाल नहीं किया और गेंदबाजी में दो ही विकेट ले पाये ।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार ,‘‘ उसे हैमिस्ट्रिंग में लगी चोट ठीक नहीं हो सकी है ।यह चोट वेस्टइंडीज के खिलाफ लगी थी ।’’

बांग्लादेश स्थित वेबसाइट ‘बीडी क्रिकटाइम’ ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा कि शाकिब अपने परिवार के पास अमेरिका जायेंगे ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ शाकिब चोट से उबर नहीं सके हैं । वह अगले दो मैच नहीं खेलेंगे । वह कल या परसो टीम होटल छोड़ देंगे । वह अपने परिवार के पास अमेरिका जायेंगे ।’’

शाकिब को शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में चोट लगी जिसमें बांग्लादेश तीन रन से हार गया ।

बांग्लादेश को दो नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से और चार नवंबर को आस्ट्रेलिया से खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!