लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई तैराक शायना जैक डोपिंग मामले में दो साल के लिए प्रतिबंधित

By भाषा | Updated: November 16, 2020 17:24 IST

Open in App

लुसाने (स्विट्जरलैंड) 16 नवंबर (एपी) ऑस्ट्रेलियाई तैराक शायना जैक को अनजाने में डोपिंग का दोषी करार दिये जाने के बाद सोमवार को दो साल के प्रतिबंध की सजा दी गयी जो तोक्यो ओलंपिक के शुरू होने से पहले खत्म हो जाएगी।

खेल पंचाट यानि सीएएस (कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फोर स्पोर्ट्स) ने कहा कि उसके न्यायाधीशों ने फैसला किया कि ‘ शायना ने जानबूझकर लिगांड्रोल का सेवन नहीं किया था और उन्होंने साबित किया कि जानबूझकर डोपिंग-रोधी नियम का उल्लंघन नहीं किया था।’

शायना को 2019 विश्व चैंपियनशिप से पहले एनाबॉलिक (स्टेरॉयड) पदार्थ के लिए इस्तेमाल का दोषी पाया गया था। ऑस्ट्रेलियाई खेल पंचाट ने उनके खिलाफ चार साल के प्रतिबंध की सिफारिश की थी।

शायना इस फैसले के खिलाफ सीएएस में चुनौती दे सकती है। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के पास भी उनके खिलाफ अधिक समय तक प्रतिबंध लगाने की अपील करने का विकल्प है।

इस फैसले के बाद 22 साल की यह तैराक 11 जुलाई 2021 तक किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकती है। तोक्यो ओलंपिक इसके दो सप्ताह बाद शुरू होगा।

विश्व चैम्पियनशिप (2017) में चार पदक अपने नाम करने वाली इस तैराक को जून 2019 में प्रतियोगिता के बाहर जांच में प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल का दोषी पाया गया था।

शायना ने डोपिंग के आरोपों को नाकारते हुए कहा कि पॉजिटिव परीक्षण दूषित पदार्थ के कारण हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!