लाइव न्यूज़ :

चैंपियन्स लीग के अंतिम 16 में पहुंचा एटलेटिको मैड्रिड

By भाषा | Updated: December 8, 2021 10:40 IST

Open in App

पोर्टो, आठ दिसंबर (एपी) एटलेटिको मैड्रिड ने तीन खिलाड़ियों को लाल कार्ड, मैदान पर झड़प और अंतिम क्षणों में तीन गोल के गवाह बने मैच में पोर्टो को 3-1 से हराकर चैंपियन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम 16 में अपनी जगह बनायी।

एटलेटिको को क्वालीफाई करने के लिये ग्रुप बी के इस मैच में जीत की जरूरत थी। पोर्टो के पास भी क्वालीफाई करने का मौका था। उसने इस मैच में दूसरे स्थान पर रहकर शुरुआत की थी। वह एटलेटिको और एसी मिलान से एक अंक आगे था।

मिलान को लिवरपूल ने 2-1 से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की। ऐसे में पोर्टो और एटलेटिको का मैच महत्वपूर्ण बन गया था। एटलेटिको के दो और पोर्टो के एक खिलाड़ी को लाल कार्ड मिलने के कारण दूसरे हाफ में मैदान छोड़ना पड़ा था।

एंटोनी ग्रीजमैन ने 56वें मिनट में एटलेटिको को बढ़त दिलायी। एंजेल कोरिया और रोड्रिगो डि पॉल ने 90 मिनट का खेल होने के बाद गोल करके एटलेटिको की बढ़त 3-0 कर दी। पोर्टों को इसके बाद आखिरी क्षणों में पेनल्टी मिली जिसे सर्जियो ओलिवियरा ने गोल में बदला।

इस बीच लियोनेल मेस्सी और काइलन एमबापे के दो – दो गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने क्लब ब्रूज को 4-1 से हराया। ग्रुप ए में मैनचेस्टर सिटी को हालांकि आरबी लिपजिग से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। सिटी ग्रुप में शीर्ष पर रहकर जबकि पीएसजी दूसरे स्थान की टीम के रूप में आगे बढ़ने में सफल रही।

इस बीच अजॉक्स ने स्पोर्टिंग को 4-2 से हराकर ग्रुप सी में लगातार छठी जीत दर्ज की। अजॉक्स के स्ट्राइकर सेबेस्टियन हालेर ने सभी मैचों में गोल करने का रिकार्ड बनाया। स्पोर्टिंग हार के बावजूद दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई करने में सफल रहा।

रीयाल मैड्रिड ने ग्रुप डी में इंटर मिलान को 2-0 से हराया। ये दोनों टीमें पहले ही अंतिम 16 में अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!