लाइव न्यूज़ :

एटीके मोहन बागान ने भारतीय डिफेंडर आशुतोष मेहता से करार किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 21:00 IST

Open in App

कोलकाता, छह जुलाई एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग के आगामी सत्र के लिए भारत की ओर से हाल में पदार्पण करने वाले डिफेंडर आशुतोष मेहता से करार किया है।

तीस साल के मेहता के लिए यह वापसी की तरह होगी क्योंकि वह मोहन बागान के साथ 2019-2020 में आईलीग खिताब जीत चुके हैं। इससे पहले वह 2016-17 में आईलीग खिताब जीतने वाली आइजोल एफसी का भी हिस्सा थे।

प्रेस विज्ञप्ति में मेहता के हवाले से कहा गया, ‘‘मुझे कोलकाता फुटबॉल की लोकप्रियता का अंदाजा है। मुझे साथ ही एटीके मोहन बागान के फुटबॉल प्रशंसकों के क्लब के प्रति जुनून, प्यार और रोमांच की भी जानकारी है।’’

मुंबई में जन्में राइट बैक मेहता को पिछले साल मोहन बागान के कोच एंटोनियो लोपेज हबास की एटीके के साथ विलय के बाद टीम में बरकरार नहीं रखा गया था।

लेकिन पिछले सत्र में मेहता ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था और टीम ने आईएसएल के अंतिम चार में जगह बनाई। उन्हें ओमान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में भारत की ओर से पदार्पण का मौका भी मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!