लाइव न्यूज़ :

Asia Cup Hockey: 59वें मिनट में पाकिस्तान ने पेनल्टी कॉर्नर से किया गोल, गत चैंपियन भारत ने 1-1 से ड्रॉ खेला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2022 19:37 IST

Asia Cup Hockey: भारत का सामना मंगलवार को जापान से होगा। भारत ने नौवें मिनट में कार्ति सेल्वम के गोल की मदद से बढ़त बना ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के लिये अब्दुल राणा ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दागा।नीलम संजीप सेस के शॉट को पाकिस्तानी गोलकीपर अकमल हुसैन ने बचा लिया।कार्ति ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल नौवें मिनट में किया।

Asia Cup Hockey:  गत चैंपियन भारत ने आखिरी क्षणों में गोल गंवाकर एशिया कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में पूल ए के पहले मैच में पाकिस्तान से 1-1 से ड्रॉ खेला। भारत ने नौवें मिनट में कार्ति सेल्वम के गोल की मदद से बढ़त बना ली थी लेकिन पाकिस्तान के लिये अब्दुल राणा ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दागा।

भारत का सामना मंगलवार को जापान से होगा। पाकिस्तान को तीसरे ही मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन वह गोल नहीं कर सके। कुछ सेकंड बाद भारत ने भी जवाबी हमले में पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन नीलम संजीप सेस के शॉट को पाकिस्तानी गोलकीपर अकमल हुसैन ने बचा लिया।

भारत ने पाकिस्तानी डिफेंस पर लगातार दबाव बनाये रखा और पहले क्वार्टर में दो और पेनल्टी कॉर्नर बनाये। कार्ति ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल नौवें मिनट में किया। इस बीच पाकिस्तान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तानी गोलकीपर हुसैन ने शानदार बचाव करके पवन राजभर को गोल नहीं करने दिया।

भारत को 21वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर भी बेकार गया। हाफटाइम से दो मिनट पहले पाकिस्तान को बराबरी का गोल करने का मौका मिला लेकिन एक बार फिर उसका पेनल्टी कॉर्नर बर्बाद हुआ। दूसरे हाफ में पाकिस्तान ने आक्रामक हॉकी खेली और तीसरा पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन रिजवान अली का शॉट बाहर निकल गया।

इसके कुछ मिनट बाद भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने अब्दुल राणा का करीबी शॉट बचाया और रिबाउंड पर अफराज को भी गोल नहीं करने दिया। भारत के लिये भी राजभर और उत्तम सिंह ने मौके बनाये लेकिन पाकिस्तानी गोलकीपर हुसैन काफी मुस्तैद थे।

आखिरी क्षणों में भारतीय रक्षापंक्ति को एकाग्रता भंग होने का खामियाजा भुगतना पड़ा और पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। गोल लाइन पर यशदीप सिवाच ने बचाव किया लेकिन राणा ने रिबाउंड पर गोल करके पाकिस्तान को बराबरी दिला दी। दिन के अन्य मैचों में मलेशिया ने ओमान को 7-0 से, कोरिया ने बांग्लादेश को 6-1 से और जापान ने इंडोनेशिया को 9-0 से हराया। 

टॅग्स :हॉकी इंडियापाकिस्तानइंडोनेशियाइनडो पाकएशिया कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!