लाइव न्यूज़ :

माराडोना मामले में अर्जेंटीना पुलिस ने दूसरे डॉक्टर के दफ्तर की तलाशी ली

By भाषा | Updated: December 2, 2020 14:24 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, दो दिसंबर (एपी) डिएगो माराडोना की मौत की जांच कर रही पुलिस ने फुटबॉल के इस महानायक की तीमारदारी करने वाली मनोचिकित्सक के कार्यालय और घर की तलाशी ली । पुलिस इस मामले में चिकित्सा को लेकर अनदेखी की जांच कर रही है ।

अटार्नी जनरल से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मनोचिकित्सक आगस्टिना कोसाचोव के दफ्तर में प्रवेश किया । वहीं पुलिस के दूसरे दल ने उनके घर की छानबीन की ।

मनोचिकित्सक वादिम मिसचांचुक ने कहा ,‘‘ यह आम प्रक्रिया है ।मरीज की मौत पर उसके चिकित्सा इतिहास को खंगाला जाता है।’’

कोसाचोव उस मेडिकल टीम का हिस्सा थी जिसने नवंबर की शुरूआत में दिमाग के आपरेशन के बाद माराडोना का उपचार किया था । माराडोना का पिछले बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया ।

अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उनके उपचार में कोई कोताही तो नहीं बरती गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!