लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक की तैयारियों के लिए अर्जेंटीना दौरा अहम था: निलाकांता

By भाषा | Updated: April 21, 2021 17:50 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 अप्रैल भारतीय हॉकी टीम के युवा खिलाड़ी निलाकांता शर्मा का मानना है कि ओलंपिक की मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ हाल ही में शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम को आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिए जरूरी लय मिल गयी है।

भारतीय टीम ने एफआईएच प्रो लीग के दोनों मैचों में अर्जेंटीना को हराने के अलावा चार अभ्यास मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की थी।

निलाकांता ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अर्जेंटीना दौरा हमारे अनुभव के लिए काफी जरूरी था। हमें ओलंपिक की तैयारियों के लिए मैच अभ्यास की जरूरत थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक के लिए हमारी तैयारी पिछले साल एफआईएच प्रो लीग से शुरू हो गयी थी जहां हमने विश्व चैम्पियन बेल्जियम, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस साल यूरोप में भी अच्छा प्रदर्शन किया। मजबूत टीमों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने से हमारा मनोबल बढ़ा है।’’

भारत की पुरूष टीम पिछले महीने यूरोप दौरे पर अजेय रही थी। कोविड-19 महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय हॉकी में टीम ने वापसी करते हुए जर्मनी को 6-1 से हराने के बाद 1-1 से ड्रा पर रोका था। इसके बाद ब्रिटेन से टीम ने 1-1 से ड्रा खेलने के बाद उसे 3-2 से मात दी थी।

उन्होंने कहा , ‘‘अर्जेंटीना में हमने जो नतीजा देखा वह अभ्यास सत्र में मेहनत का नतीजा था। हम एक-दूसरे के साथ जितना खेलेंगे, हमारे खेल में उतना निखार आयेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!