लाइव न्यूज़ :

अमित पंघाल, शिवा थापा एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में

By भाषा | Updated: May 28, 2021 22:28 IST

Open in App

जसजस

आवश्यक

.दुबई खेल29

खेल मुक्केबाजी एशियाई भारत

अमित पंघाल एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में

दुबई, 28 मई गत चैम्पियन अमित पंघाल (52 किलो) और शिवा थापा (64 किलो)अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गए ।

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय मुक्केबाज पंघाल ने विश्व चैम्पियनिशप कांस्य पदक विजेकजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव को 5 . 0 से मात दी । रजत पदक विजेता पंघाल ने उन्हें तब भी सेमीफाइनल में हराया था ।

दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज ने शानदार हमलों और जवाबी हमलों से प्रतिद्वंद्वी को चित किया ।

थापा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त गत चैम्पियन ताजिकिस्तान के बखदूर उस्मोनोव को 4 . 0 से मात दी । वहीं पहली बार इस टूर्नामेंट में उतरे वरिंदर सिंह (60 किलो) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा । उन्हें ईरान के डेनियल शाहबख्श ने 3 . 2 से मात दी ।

भारत की चार महिला मुक्केबाज भी फाइनल में पहुंच गए जिनमें छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किलो), लालबुआतसैही (64 किलो) पूजा रानी (75 किलो) और अनुपमा (प्लस 81 किलो) शामिल हैं ।

पूजा को वाकओवर मिला जब उनके प्रतिद्वंद्वी ने नाम वापिस ले लिया ।

दो बार की विश्व युवा चैम्पियन साक्षी चौधरी (54 किलो) को कजाखस्तान की दीना जोलामन ने हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!