लाइव न्यूज़ :

धवन और स्टोइनिस का कमाल, दिल्ली पहली बार फाइनल में

By भाषा | Updated: November 8, 2020 23:27 IST

Open in App

अबुधाबी, आठ नवंबर शिखर धवन की एक और बड़ी पारी और मार्कस स्टोइनिस के आलराउंड खेल से दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हराकर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में जगह बनायी।

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में सनराइजर्स आठ विकेट पर 172 रन ही बना सका। दिल्ली मंगलवार को फाइनल में चार बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स से भिड़ेगा जिससे वह पहले क्वालीफायर में हार गया था।

बायें हाथ के बल्लेबाज धवन ने 50 गेंदों पर 78 रन बनाये जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस (27 गेंदों पर 38, पांच चौके, एक छक्का) के साथ पहले विकेट के लिये 86 रन जोड़कर दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलायी। शिमरोन हेटमायर ने अंतिम ओवरों में 22 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाये।

सनराइजर्स का क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी प्रभावहीन रही। स्टोइनिस और धवन दोनों को जीवनदान मिले। बल्लेबाजी में उसका शीर्ष क्रम असफल रहा। पिछले मैच में जीत के नायक केन विलियमसन (45 गेंदों पर 67, पांच चौके, चार छक्के) और अब्दुल समद (16 गेंदों पर 33, दो चौके, दो छक्के) के बीच पांचवें विकेट के लिये 57 रन की साझेदारी उसकी पारी का आकर्षण रही।

स्टोइनिस ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया तथा 26 रन देकर तीन विकेट लिये। कैगिसो रबाडा ने 29 रन देकर चार विकेट हासिल किये।

सनराइजर्स ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिये। कप्तान डेविड वार्नर (दो) को रबाडा ने इनस्विंग यार्कर पर बोल्ड किया। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे प्रियम गर्ग (17) ने आर अश्विन और एनरिक नोर्जे पर छक्के लगाये, लेकिन स्टोइनिस ने उन्हें बोल्ड करने के बाद मनीष पांडे (21) को भी सीमा रेखा पर कैच करवाकर मैच का परिणाम तय करवा दिया।

विलियमसन ने बीच बीच में लंबे शॉट खेलकर स्कोर बोर्ड चलायमान रखा लेकिन पिंच हिटर के तौर पर भेजे गये जैसन होल्डर (15 गेंदों पर 11) बल्लेबाजी में भी नहीं चले। विलियमसन ने 35 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने प्रवीण दुबे, अक्षर पटेल, रबाडा और स्टोइनिस पर छक्के लगाये।

समद ने नोर्जे पर छक्का और दो चौके लगाकर सनराइजर्स की उम्मीद बढ़ायी। सनराइजर्स को अंतिम चार ओवर में 51 रन चाहिए थे लेकिन स्टोइनिस ने विलियमसन को आउट करके दिल्ली की जीत सुनिश्चित कर दी। रबाडा ने अपने आखिरी ओवर में समद, राशिद खान (11) और श्रीवत्स गोस्वामी (शून्य) को आउट किया।

इससे पहले दिल्ली की तरफ से पारी का आगाज करने वाले स्टोइनिस जब तीन रन पर था तब होल्डर ने उनका कैच छोड़ा। स्टोइनिस ने संदीप पर दो चौके लगाये और फिर होल्डर (50 रन देकर एक विकेट) के ओवर में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बटोरे।

वार्नर ने पावरप्ले का अंतिम ओवर स्पिनर शाहबाज नदीम को सौंपा लेकिन संदीप पर दो चौके लगाकर लय पकड़ने वाले धवन ने मिडविकेट पर छक्के और चौके से उनका स्वागत किया। पावरप्ले तक स्कोर बिना किसी नुकसान के 65 रन पहुंच गया।

राशिद खान ने स्टोइनिस को बोल्ड करके सनराइजर्स को बड़ी राहत दिलायी लेकिन दूसरे स्पिनर नदीम (चार ओवर में 48 रन) पिछले मैच की तरह प्रभाव नहीं छोड़ पाये। धवन ने उनकी गेंद पर छक्का जड़कर केवल 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।

कप्तान श्रेयस अय्यर (20 गेंदों पर 21) ने पारी संवारने की कोशिश की लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाये और मिडऑफ पर आसान कैच देकर पवेलियन लौटे। उनका स्थान लेने के लिये उतरे हेटमायर ने आवश्यक तेजी से रन बनाये। नटराजन पर छक्का जड़ने के बाद उन्होंने होल्डर पर तीन चौके लगाये।

राशिद ने धवन का आसान कैच छोड़ा लेकिन संदीप उन्हें इसी ओवर में पगबाधा आउट करने में सफल रहे। संदीप और नटराजन (चार ओवर में 32 रन) ने अंतिम दो ओवरों में केवल 13 रन दिये। संदीप (30 रन देकर एक) और राशिद (26 रन देकर) ने सनराइजर्स की तरफ से प्रभाव छोड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!