लाइव न्यूज़ :

महिला टीम के राष्ट्रीय शिविरों के लिये झारखंड सरकार के संपर्क में एआईएफएफ

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:23 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जून अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने बुधवार को कहा कि फीफा अंडर 17 विश्व कप और एएफसी एशियाई कप के लिये महिला टीम के राष्ट्रीय शिविरों को लेकर वह झारखंड सरकार से बातचीत कर रहे हैं ।

फीफा रैंकिंग में 57वें स्थान पर काबिज भारतीय सीनियर महिला टीम ने इस साल की शुरूआत में तुर्की और उजबेकिस्तान का सफल दौरा किया । उन्होंने पांच दोस्ताना अंतरराष्ट्रीय मैच खेले । इसके बाद कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण उनकी तैयारी बाधित हो गई ।

एआईएफएफ के उप महासचिव अभिषेक यादव ने एक आनलाइन बैठक में कहा ,‘‘ हम झारखंड सरकार से बातचीत कर रहे हैं ताकि महिला टीम का शिविर लगाया जा सके । खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही हम शिविर शुरू करेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हम खिलाड़ियों को जल्दी टीका लगवाने का भी प्रयास कर रहे हैं । ऐसा होते ही शिविर शुरू हो जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!