लाइव न्यूज़ :

एएफसी दल ने भारत में महिला एशियाई कप के लिये स्थलों का मुआयना किया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने अगले साल होने वाले महिला एशियाई कप के मैचों की मेजबानी करने वाले तीन स्टेडियमों और अभ्यास स्थलों का 16 से 21 सितंबर तक मुआयना किया।

एशिया में फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था के दल ने मुआयना करने के बाद सभी सुविधाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

एएफसी दल ने 2022 चरण के टूर्नामेंट के लिये जिन तीन स्टेडियम और उनसे जुड़ी सुविधाओं का दौरा किया, उनमें नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में मुंबई फुटबॉल एरीना - अंधेरी खेल परिसर और पुणे के बालेवाड़ी में शिवर छत्रपति खेल परिसर शामिल हैं।

दल ने टूर्नामेंट के लिये खारघर और पुणे में नयी ट्रेनिंग सुविधाओं की प्रगति भी देखी और संबंधित अधिकारियों ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इनका काम पूरा होने का आश्वासन भी दिया।

एएफसी दल के साथ भारत 2022 स्थानीय आयोजन समिति के सदस्य भी थे।

टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग लेंगी। पहली बार इस प्रतियोगिता में इतनी टीमें शिरकत करेंगी जो 2023 फीफा महिला विश्व कप के लिये एशियाई क्वालीफिकेशन के अंतिम चरण का काम भी करेगा।

एशियाई कप के क्वालीफायर चल रहे हैं और टूर्नामेंट 20 जनवरी से छह फरवरी तक आयोजित किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!