लाइव न्यूज़ :

म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 26, 2026 19:27 IST

यह घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, एक लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।

Open in App

पटना: ब‍िहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक शिक्षक के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, एक लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार को किशनपुर प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय अभुआड़ परिसर में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में तैनात शिक्षक मंसूर आलम पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालय परिसर में “मिस्‍टर जिन्ना अमर रहे” जैसे नारे लगाए। बताया जा रहा है कि इस घटना से विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। 

शिक्षक के द्वारा कुछ इस तरह नारे लगाए गए," पूज्‍य बापू-अमर रहे, डा. मौलना अबुल कलाम आजाद-अमर रहे, म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे, भगत स‍िंह - अमर रहे, पूज्‍य बापू - अमर रहे, इंकलाब ज‍िंदाबाद। इस घटना के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय तिवारी के द्वारा इस संबंध में किशनपुर थाना को लिखित शिकायत दी गई। 

लिखित शिकायत में उल्लेख किया गया है कि शिक्षक के इस कृत्य से न केवल विद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची, बल्कि यह देश की संप्रभुता और संविधान की भावना के भी विरुद्ध है। प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थानाध्यक्ष को दूरभाष पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

वहीं, पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने भी मामले की पुष्टि की है। घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। विभागीय स्तर पर शिक्षक के आचरण की जांच की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों में घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने कहा क‍ि ऐस‍े शि‍क्षकों को यहां से हटा द‍िया जाना चाह‍िए।

टॅग्स :बिहारगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

नई रिलीज़ अधिक खबरें

नई रिलीज़Lok Sabha-Assembly by-election 2022: 5 राज्य और 7 सीट पर मतदान, भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका!, सभी जगह पीछे, जानें अब तक के रुझान

नई रिलीज़"प्रधानमंत्री जी, आपके 'लूट-तंत्र' के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज है- भारत जोड़ो यात्रा": राहुल गांधी

नई रिलीज़क्या है मानव अधिकार का सबसे बड़ा उल्लंघन? अमित शाह ने बताया

नई रिलीज़Free Electric Vehicle Charging: खुशखबरी! अब दिल्ली में हर कोई कर सकेगा मुफ्त में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज, यहां पाएं पूरी जानकारी

नई रिलीज़Money Heist : Season 5 देखने के लिए Jaipur की कंपनी ने employees को दी छुट्टी । Bella Ciao ।3rd Sept