लाइव न्यूज़ :

मुंबई में 'कसाब पुल' ढहने से 6 की मौत, 32 घायल, रेलवे और BMC अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 15, 2019 8:04 AM

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई आतंकी हमले के बाद कसाब पुल के नाम से जाना जाता था इस पुल कोपीएम मोदी ने ट्वीट कर घटना पर जताया दुख, महाराष्ट्र सीएम ने मुआवजे की घोषणा की

मुंबई में गुरुवार शाम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटीएम) स्टेशन के पास एक फुटओवर ब्रिज (पैदल पार पुल) का बड़ा हिस्सा ढह जाने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हो गए. मृतकों में 3 महिलाएं शामिल हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि घटना शाम 7:30 बजे हुई, जब ऑफिस से घर लौट रहे लोगों की पुल और सड़क पर भारी भीड़ थी। ब्रिज के ढहने से अफरातफरी मच गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब पुल ढहा, तब पास के सिग्नल पर लालबत्ती के चलते ट्रैफिक रुका हुआ था और इसी वजह से ज्यादा मौतें नहीं हुईं। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा था, इसके बावजूद इसका इस्तेमाल किया गया। 

कसाब पुल के नाम से जाना जाता है ये पुल

इस पुल को आमतौर पर 'कसाब पुल' के नाम से जाना जाता है, क्योंकि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान आतंकवादी कसाब इसी पुल से गुजरते हुए कामा हॉस्पिटल की ओर गया था। मृतकों की पहचान अपूर्वा प्रभू (35), रंजना तांबे (40), भक्ति शिंदे (40), तपेंद्र सिंह (35) और जाहिद शिराज खान (32) के रूप में हुई है। 

प्रभू और तांबे जीटी स्पताल में परिचारिका के रूप में काम करती थीं और काम खत्म करने के बाद घर लौट रही थीं। अग्निशमन दल के जवानों ने मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल रवाना किया। हादसे के कारण काफी देर तक इलाके में यातायात ठप रहा। अग्निशमन दल के पीछे एनडीआरएफ की टीम भी तत्काल घटनास्थल पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

प्रधानमंत्री ने जताया शोक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में फुट ओवर ब्रिज गिरने से लोगों की मौत पर शोक जताया है। मोदी ने ट्वीट किया, 'मुंबई में फुट ओवर ब्रिज ढहने से लोगों की मौत से शोकाकुल हूं। मेरी संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' 

दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई 

सीएम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह ब्रिज 1988 में बना था। मुंबई में सभी पुलों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश दिए गए थे। ऑडिट में इस पुल के अच्छी स्थिति में होने की जानकारी सामने आई थी। इस संबंध में प्रमाणपत्र भी दिया गया था। अब इस ऑडिट पर सवालिया निशान लग गए हैं। ऑडिट में कुछ छोटी-मोटी मरम्मत का सुझाव दिया गया था और एक वर्ष पूर्व ही यह मरम्मत कर दी गई थी।' 

उन्होंने कहा, 'यदि पुल का गलत स्ट्रक्चरल ऑडिट हुआ होगा तो ऑडिट करने वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।' 

मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी और राज्य सरकार उनके उपचार का खर्च वहन करेगी। 

पुल किसका!

मनपा, रेलवे ने झटके हाथ अब इस बात पर विवाद शुरू हो गया है कि यह पुल किसका है। हादसे की खबर आते ही रेलवे प्रशासन ने कहा कि यह फुट ओवर ब्रिज रेलवे की हद के बाहर का है। उधर, मुंबई के महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर ने दावा किया कि पुल की मरम्मत के लिए रेलवे ने अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया था।

टॅग्स :मुंबई ओवरब्रिज हादसामुंबईब्रिज हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीWatch: मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के घेरे में नजर आए सलमान खान, सिक्योरिटी देख उड़े फैन्स के होश

बॉलीवुड चुस्कीGhatkopar Hoarding Tragedy: मृतकों में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी भी शामिल, अंतिम संस्कार में पहुंचा बॉलीवुड अभिनेता

क्राइम अलर्टChhatrapati Sambhajinagar News: पुलिसकर्मी का घर नहीं बिजनेसमैन का बंगला!, भ्रष्टाचार आरोपी पुलिस निरीक्षक हरिभाऊ खाड़े के घर से 1.08 करोड़ रुपये नकद और 72 लाख रुपये का सोना जब्त

भारतWatch: रश्मिका मंदाना ने 'अटल सेतु' पर बनाया वीडियो, तारीफ सुन गदगद हुए पीएम मोदी, सराहना करते हुए शेयर किया वीडियो

भारतGhatkopar hoarding collapse: मुंबई पुलिस ने बिलबोर्ड मालिक भावेश भिंडे को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतस्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को किया अरेस्ट, जानें 'आप' ने क्या कहा

भारतप्रज्वल रेवन्ना मामले में एचडी देवेगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'और भी लोग' शामिल'

भारतSwati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने CM आवास से विभव कुमार को हिरासत में लिया, स्वाति मालीवाल ने लगाए थे आरोप

भारतSwati Maliwal Assault Case: बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग 3x2 सेंमी आकार के और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगभग 2x2 सेंमी आकार के चोट के निशान, एम्स मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर