लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः भाजपा अध्यक्ष पाटिल महिलाओं को देंगे साड़ियां, ‘भाऊ-बीज’ पर बांटेंगे उपहार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2019 15:37 IST

कोल्हापुर जिले से होने के कारण अपने प्रतिद्वंद्वियों द्वारा ‘‘बाहरी’’ करार दिए जाने वाले पाटिल ने पिछले सप्ताह हुए राज्य विधानसभा चुनावों में कोथरुड से मनसे उम्मीदवार किशोर शिंदे को 25,000 से अधिक वोटों से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में पुणे जिले के कोथरुड निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।मुझे लगता है कि इस ‘भाऊ-बीज’ पर अपनी बहनों के लिए कुछ करना चाहिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख और राज्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ‘भाऊ-बीज’ के उपहार के तौर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र में महिलाओं को साड़ियां देंगे। उन्होंने महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में पुणे जिले के कोथरुड निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

कोल्हापुर जिले से होने के कारण अपने प्रतिद्वंद्वियों द्वारा ‘‘बाहरी’’ करार दिए जाने वाले पाटिल ने पिछले सप्ताह हुए राज्य विधानसभा चुनावों में कोथरुड से मनसे उम्मीदवार किशोर शिंदे को 25,000 से अधिक वोटों से हराया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस ‘भाऊ-बीज’ पर अपनी बहनों के लिए कुछ करना चाहिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, झुग्गी-बस्तियों में रहती हैं और घरेलू सहायिका का काम करती हैं। मैंने अपने कुछ दोस्तों से अपील की और उनमें से कुछ ने नयी साड़ियां देकर सकारात्मक जवाब दिया है।’’

पाटिल ने कहा कि साड़ी केवल उनके कोथरुड निर्वाचन क्षेत्र में बांटी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल हम कोथरुड से शुरुआत कर रहे हैं लेकिन अगले साल से मेरा लक्ष्य पुणे के सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में इस कवायद को लागू करना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं देने में विश्वास करता हूं...पिछले साल मेरे जन्मदिन पर, मैं मराठावाड़ा में लड़कियों को स्कूल की वर्दी का कपड़ा और जूते देना चाहता था क्योंकि वहां सूखा पड़ता है। मैंने अपने शुभचिंतकों से मुझे फूलों का गुलदस्ता देने के बजाय मेरी मदद करने की अपील की।’’

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने कहा कि यह तय नहीं है कि कोथरुड में कितनी साड़ियां वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह इस पर निर्भर करता है कि साड़ियों के रूप में कितनी मदद मिलती है।’’ कोथरुड से भाजपा पार्षद अमोल बलवडकर ने कहा कि उन्हें पाटिल के कार्यालय से करीब 2000 साड़ियां मिली है, जो सोमवार शाम से महिलाओं को बांटी जाएंगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग