लाइव न्यूज़ :

Pro kabaddi League 2019: 17 मैचों के बाद इन खिलाड़ियों का है जलवा, जानें कौन हैं टॉप-5 रेडर और डिफेंडर

By सुमित राय | Updated: July 30, 2019 09:49 IST

प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में अब तक खेले गए 17 मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम टॉप पर बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रो कबड्डी लीग 2019 के 17वें मैच में बंगाल वॉरियर्स की टीम ने पुणेरी पल्टन को 20 अंकों के बड़े अंतर से हरा दिया। टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में दबंग दिल्ली के नवीन कुमार का जलवा बरकरार है।टॉप टैकल प्वाइंट की लिस्ट में बंगाल वॉरियर्स के बलदेव सिंह टॉप पर बने हुए हैं।

प्रो कबड्डी लीग 2019 के 17वें मैच में बंगाल वॉरियर्स की टीम ने पुणेरी पल्टन को 20 अंकों के बड़े अंतर से हरा दिया। बंगाल की इस जीत के हीरो मनिंदर सिंह और मोहम्मद नबीबख्श रहे, जिन्होंने शानदार रेड करते हुए टीम के लिए 14 और 8 प्वाइंट हासिल किए।

वहीं सोमवार को खेले गए पहले मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को एक अंक से मात दी। यह मुकाबला प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के दो सबसे सफल रेडर राहुल चौधरी और प्रदीप नरवाल के बीच का मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन पटना ने अपने दमदार डिफेंस के आगे तमिल थलाइवाज को हार का सामना करना पड़ा।

दबंग दिल्ली की टीम टॉप पर मौजूद

अब तक खेले गए 17 मैचों के बाद दबंग दिल्ली की टीम टॉप पर बनी हुई है और लगातार तीन मैच जीतते हुए 15 अंक हासिल किए हैं। वहीं बंगाल वॉरियर्स की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन में से दो मैच जीतते हुए 11 अंक हासिल किए हैं और टीम दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। अंक तालिका में पटना पायरेट्स की टीम 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पटना ने पहले मैच में हार के बाद लगातार दो जीत दर्ज की है।

अंक तालिका में कौन की टीम टॉप पर

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉस्कोर डिफरेंसप्वाइंट्स
1दबंग दिल्ली33002215
2बंगाल वॉरियर्स32104911
3पटना पाइरेट्स32101111
4यू मुंबा4220-711
5गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स22004310
6जयपुर पिंक पैंथर्स22002110

टॉप खिलाड़ियों में नवीन कुमार का जलवा

टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में दबंग दिल्ली के नवीन कुमार का जलवा बरकरार है और वो टॉप रेडर के अलावा सक्सेसफुल रेड और सुपर 10 की लिस्ट में भी टॉप पर हैं। टॉप टैकल प्वाइंट की लिस्ट में बंगाल वॉरियर्स के बलदेव सिंह टॉप पर बने हुए हैं।

सबसे ज्यादा प्वाइंट लेने वाले खिलाड़ी

1. नवीन कुमार - 32 प्वाइंट2. मनिंदर सिंह - 29 प्वाइंट3. पवन कुमार सेहरावत - 28 प्वाइंट4. अभिषेक सिंह - 27 प्वाइंट5. सिद्धार्थ देसाई - 25 प्वाइंट

सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट लेने वाले खिलाड़ी

1. नवीन कुमार - 31 प्वाइंट2. मनिंदर सिंह - 29 प्वाइंट3. पवन कुमार सेहरावत - 28 प्वाइंट4. अभिषेक सिंह - 27 प्वाइंट5. सिद्धार्थ देसाई - 23 प्वाइंट

सबसे ज्यादा टैकल करने वाले खिलाड़ी

1. बलदेव सिंह - 16 प्वाइंट2. मंजीत छिल्लर - 15 प्वाइंट3. जयदीप - 14 प्वाइंट4. महेंदर सिंह - 12 प्वाइंट5. फजल - 12 प्वाइंट

सक्सेसफुल रेड वाले खिलाड़ी

1. नवीन कुमार - 26 प्वाइंट2. अभिषेक सिंह - 22 प्वाइंट3. पवन कुमार सेहरावत - 22 प्वाइंट4. मनिंदर सिंह - 21 प्वाइंट5. सिद्धार्थ देसाई - 20 प्वाइंट

सबसे ज्यादा सुपर 10 वाले खिलाड़ी

1. नवीन कुमार - 22. नवीन - 13. चंद्रन रंजीत - 14. दीपक हुडा - 15. राहुल चौधरी - 1

सबसे ज्यादा सुपर रेड करने वाले खिलाड़ी

1. मनिंदर सिंह - 22. मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श - 23. सोनू जगलान - 24. नवीन कुमार - 15. सेल्वमनी के - 1

टॅग्स :प्रो-कबड्डीदबंग दिल्लीपटना पाइरेट्सबंगाल वॉरियर्सगुजरात फॉर्च्यूनजायंट्सजयपुर पिंक पैंथर्सयू मुंबाहरियाणा स्टीलर्सयूपी योद्धापुणेरी पल्टनतेलुगू टाइटंसतमिल थलाइवाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPro Kabaddi 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन में खिताबी टक्कर, 31 अक्टूबर में मुकाबला, जानें टाइमिंग

भारतPro Kabaddi League 2025: विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नई दिल्ली में कबड्डी-कबड्डी?, 29 अगस्त से 12वां सत्र, देखिए शेयडूल

भारतPro Kabaddi League 2025: 12वां चरण और 12 फ्रेंचाइजी, 29 अगस्त से शुरू, 10 खिलाड़ी को 1 करोड़ का अनुबंध

भारतPKL 2024 season 11: मुंबई में 15-16 अगस्त को नीलामी, 88 खिलाड़ी रिटेन, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया, देखें टोटल लिस्ट

अन्य खेलPKL 2024 Winner: सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया, हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात देकर पुणेरी पल्टन पहली बार चैंपियन

कबड्डी अधिक खबरें

कबड्डीPro Kabaddi League Season 10: कबड्डी लीग के 10वें सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ा 'जोश' ऐप, आयोजन में निभाएगा अहम भूमिका

कबड्डीPKL 8: पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी, नवीन कुमार ने इतिहास रचते हुए दबंग दिल्ली को दिलाई जीत

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 24-24 से बराबर रहा, तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया, पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटंस 31-30 से दी मात

कबड्डीPro Kabaddi PKL 8: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी, बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पल्टन को 40-29 से हराया