लाइव न्यूज़ :

Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Haryana Steelers, Eliminator 2: हरियाणा को हराकर सेमीफाइनल में मुंबई, बंगाल से होगी भिड़ंत

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 14, 2019 7:43 PM

Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Haryana Steelers, Eliminator 2: मुकाबले के दूसरे ही मिनट हरियाणा ने लीड बना ली थी, लेकिन मुंबई ने वापसी करते हुए 2 मिनट में ही पासा पलट दिया।

Open in App

प्रो कबड्डी लीग-2019 में 14 अक्टूबर को दूसरा एलिमिनेटर मुकाबला यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच अहमदाबाद के एका एरीना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेला गया, जिसमें मुंबई ने 46-38 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब 16 अक्टूबर को इस टीम की भिड़ंत बंगाल वॉरियर्स के साथ होगी।

मुकाबले के दूसरे ही मिनट हरियाणा ने लीड बना ली थी, लेकिन मुंबई ने वापसी करते हुए 2 मिनट में ही पासा पलट दिया। हालांकि 8वें मिनट हरियाणा ने बढ़त को फिर से अपने नाम कर लिया था, लेकिन हरियाणा को 20वें मिनट पहली बार ऑलआउट का सामना करना पड़ गया, जिसके साथ मुंबई ने पहला हाफ 22-15 से अपने नाम रखा।

दूसरे हाफ में हरियाणा लगातार वापसी की कोशिश में लगा रहा, लेकिन मुंबई ने 30 मिनट तक लगातार लीड कायम रखी। हालांकि 33वें मिनट मुंबई को भी ऑलआउट झेलना पड़ा, लेकिन इसका मुंबई पर कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ा और मुंबई ने ये मैच 8 अंकों से अपने नाम कर लिया।

यू मंबा: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

हरियाणा स्टीलर्स:

रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।

डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।

ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

14 Oct, 19 10:09 PM

मुंबई सेमीफाइनल में

मुंबई ने हरियाणा को 46-38 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

14 Oct, 19 09:53 PM

मुंबई ऑलआउट

33वें मिनट हरियाणा को भी ऑलआउट का सामना करना पड़ गया है। इसके साथ ही इस टीम के पास यहां से 8 अंकों की लीड शेष रह गई है। मुंबई 38, हरियाणा 30

14 Oct, 19 09:48 PM

अभिषेक सिंह की सुपर रेड

मैच के 27वें मिनट अभिषेक सिंह ने सुपर रेड डाली। इसी के साथ मुंबई ने अपनी लीड को और मजबूत कर लिया है। मुंबई 22, मुंबई 36

14 Oct, 19 09:43 PM

मुंबई की लीड कायम

26वें मिनट तक मुंबई ने लीड कायम की हुई है। हरियाणा की ओर से विकास कंडोला सुपर-10 लगा चुके हैं। हरियाणा 21, मुंबई 32

14 Oct, 19 09:27 PM

हरियाणा ऑलआउट

मैच के 20वें मिनट हरियाणा को ऑलआउट का सामना करना पड़ गया। पहले हाफ की समाप्ति तक मुंबई ने 22-15 से लीड बना रखी है।

14 Oct, 19 09:27 PM

मुंबई की लीड

मुंबई ने 17वें मिनट तक 4 अंकों की लीड बना ली है। मैच में लगातार पासा पलटते दिख रहा है। हरियाणा 11, मुंबई 15

14 Oct, 19 09:17 PM

10 मिनट पूरे

मैच के पहले 10 मिनट में हरियाणा ने 9-8 से लीड बना रखी है। मुकाबला काफी रोमांचक बना हुआ है। फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

14 Oct, 19 09:14 PM

बराबरी पर मैच

7वें मिनट तक मुकाबला 7-7 की बराबरी पर पहुंच चुका है। प्रशांत राय आत्मविश्वास के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। 

14 Oct, 19 09:13 PM

विनय की शानदार रेड

मैच के पांचवें मिनट हरियाणा के विनय ने रेड में 2 अंक निकालकर एक बार फिर से हरियाणा को लीड में ला दिया है। मुंबई 5, हरियाणा 7

14 Oct, 19 09:11 PM

मुंबई ने पलटा पासा

मुंबई ने मैच के चौथे ही मिनट बाजी पलटते हुए हरियाणा पर बढ़त हासिल कर ली है। हरियाणा 4, मुंबई 5

14 Oct, 19 09:08 PM

मैच शुरू

मुकाबला शुरू हो चुका है। हरियाणा ने पहली ही रेड में बोनस निकाला। वहीं प्रशांत राय ने कुछ देर बाद ही सुपर रेड लगाकर हरियाणा को लीड में ला दिया। हरियाणा 4, मुंबई 2

14 Oct, 19 08:48 PM

यू-मुम्बा के पास फजल अत्राचली

हरियाणा के रेडरों को अपना शानदार प्रदर्शन करना होगा क्योंकि यू-मुम्बा के पास फजल अत्राचली और सुरिंदर सिंह के रूप में डिफेंसिव जोड़ी मौजूद है। नवीन का हालांकि कहना है कि यू-मुम्बा के लिए हरियाणा स्टीलर्स के पास अपनी एक अलग रणनीति है।

14 Oct, 19 08:37 PM

इस सीजन बराबरी पर दोनों टीमें

यू-मुम्बा और हरियाणा स्टीलर्स की टीमें इस सीजन में एक-एक बार एक-दूसरे को हरा चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धात्मक होने की उम्मीद है। हरियाणा ने पहले मुम्बा को मात दी थी जबकि लीग चरण के अपने अंतिम मैच में हरियाणा स्टीलर्स को मुम्बा से हार का सामना करना पड़ा था।

14 Oct, 19 08:09 PM

गलती सुधारेगा हरियाणा

हरियाणा स्टीलर्स टीम प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में आज यहां ट्रांसस्टैडिया स्थित ईकेए एरेना में एलिमिनेटर-2 मुकाबले में यू-मुम्बा के खिलाफ मैट पर उतरेगी। लीग चरण के अपने अंतिम मैच में यू-मुम्बा से ही 33-39 से हारने के बाद हरियाणा की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी। टीम के रेडर नवीन का मानना है कि हरियाणा अपनी गलतियों में सुधार करेगी और प्लेऑफ मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देगी।

14 Oct, 19 07:58 PM

इन पर रहेंगी नजरें:

हरियाणा के विकास कंडोला 178, जबकि मुंबई के अभिषेक सिंह 135 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं मुंबई की ओर से फजल अत्राचली 78 और हरियाणा की तरफ से सुनील 55 टैकल अंक जुटा चुके हैं।

14 Oct, 19 07:56 PM

हरियाणा स्टीलर्स:

रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।

डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।

ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

14 Oct, 19 07:48 PM

यू मंबा: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

टॅग्स :प्रो-कबड्डीयू मुंबाहरियाणा स्टीलर्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलPKL 2024 Winner: सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया, हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात देकर पुणेरी पल्टन पहली बार चैंपियन

अन्य खेलPKL 2023 Pro Kabaddi League season 10: 12 शहर में आयोजन, प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का पूरा शेड्यूल, तारीख, समय, स्थान, सबकुछ जानिए

अन्य खेलPro Kabaddi League 2023: प्रो कबड्डी लीग सीजन 10, नीलामी के बाद सभी 12 टीमों की पूरी सूची, देखें

अन्य खेलPKL Auction 2023: सहरावत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तेलुगु टाइटंस ने इतने करोड़ किए खर्च, प्रत्येक फ्रेंचाइजी में अधिकतम 25 खिलाड़ी होंगे, पर्स में 5 करोड़ रुपये, देखें लिस्ट

अन्य खेलPro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग का दसवां सत्र दो दिसंबर से शुरू होगा, मुंबई में आठ और नौ सितंबर को नीलामी, जानें शेयडूल

कबड्डी अधिक खबरें

कबड्डीPro Kabaddi League Season 10: कबड्डी लीग के 10वें सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ा 'जोश' ऐप, आयोजन में निभाएगा अहम भूमिका

कबड्डीPKL 8: पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी, नवीन कुमार ने इतिहास रचते हुए दबंग दिल्ली को दिलाई जीत

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 24-24 से बराबर रहा, तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया, पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटंस 31-30 से दी मात

कबड्डीPro Kabaddi PKL 8: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी, बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पल्टन को 40-29 से हराया