लाइव न्यूज़ :

Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Haryana Steelers, Eliminator 2: हरियाणा को 46-38 से हराकर सेमीफाइनल में यू मुंबा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 14, 2019 10:52 PM

Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Haryana Steelers, Eliminator 2: मुंबई की ओर से अभिषेक सिंह ने 16 रेड और फजल अत्राचली ने 3 टैकल प्वाइंट्स जुटाए।

Open in App

प्रो कबड्डी लीग-2019 में 14 अक्टूबर को दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में यू मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को 46-38 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ये मुकाबला अहमदाबाद के एका एरीना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेला गया। अब 16 अक्टूबर को इस टीम की भिड़ंत बंगाल वॉरियर्स के साथ होगी।

मुकाबले के दूसरे ही मिनट हरियाणा ने लीड बना ली थी, लेकिन मुंबई ने वापसी करते हुए 2 मिनट में ही पासा पलट दिया। हालांकि 8वें मिनट हरियाणा ने बढ़त को फिर से अपने नाम कर लिया था, लेकिन हरियाणा को 20वें मिनट पहली बार ऑलआउट का सामना करना पड़ गया, जिसके साथ मुंबई ने पहला हाफ 22-15 से अपने नाम रखा।

दूसरे हाफ में हरियाणा लगातार वापसी की कोशिश में लगा रहा, लेकिन मुंबई ने 30 मिनट तक लगातार लीड कायम रखी। हालांकि 33वें मिनट मुंबई को भी ऑलआउट झेलना पड़ा, लेकिन इसका मुंबई पर कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ा और मुंबई ने ये मैच 8 अंकों से अपने नाम कर लिया।

मुंबई की ओर से अभिषेक सिंह ने 16 रेड और फजल अत्राचली ने 3 टैकल प्वाइंट्स जुटाए। वहीं हरियाणा की तरफ से विकास कंडोल ने 12 रेड और चांद सिंह ने 2 टैकल अंक अपने खाते में जोड़े।

टॅग्स :प्रो-कबड्डीयू मुंबाहरियाणा स्टीलर्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलPKL 2024 Winner: सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया, हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात देकर पुणेरी पल्टन पहली बार चैंपियन

अन्य खेलPKL 2023 Pro Kabaddi League season 10: 12 शहर में आयोजन, प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 का पूरा शेड्यूल, तारीख, समय, स्थान, सबकुछ जानिए

अन्य खेलPro Kabaddi League 2023: प्रो कबड्डी लीग सीजन 10, नीलामी के बाद सभी 12 टीमों की पूरी सूची, देखें

अन्य खेलPKL Auction 2023: सहरावत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तेलुगु टाइटंस ने इतने करोड़ किए खर्च, प्रत्येक फ्रेंचाइजी में अधिकतम 25 खिलाड़ी होंगे, पर्स में 5 करोड़ रुपये, देखें लिस्ट

अन्य खेलPro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग का दसवां सत्र दो दिसंबर से शुरू होगा, मुंबई में आठ और नौ सितंबर को नीलामी, जानें शेयडूल

कबड्डी अधिक खबरें

कबड्डीPro Kabaddi League Season 10: कबड्डी लीग के 10वें सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ा 'जोश' ऐप, आयोजन में निभाएगा अहम भूमिका

कबड्डीPKL 8: पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी, नवीन कुमार ने इतिहास रचते हुए दबंग दिल्ली को दिलाई जीत

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 24-24 से बराबर रहा, तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया, पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटंस 31-30 से दी मात

कबड्डीPro Kabaddi PKL 8: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी, बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पल्टन को 40-29 से हराया