लाइव न्यूज़ :

Pro Kabaddi League 2019: जानिए 125 मैचों तक कौन से रेडर और डिफेंडर हैं टॉप-5 में शामिल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 6, 2019 22:13 IST

Pro Kabaddi League 2019: पटना पाइरेट्स और पुणेरी पल्टन ने इस सीजन अपने आखिरी मुकाबले खेल लिए हैं। ये टीमें अगले सत्र में पूरे जोश के साथ वापस लौटना चाहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देपीकेएल सीजन-7 के 125 मुकाबले समाप्त।दबंग दिल्ली नंबर-1 पर कायम।

प्रो कबड्डी सीजन-7 में अब तक 125 मुकाबले खेले जा चुके हैं। रविवार को यूपी योद्धा और पटना पाइरेट्स ने अपने-अपने मैच जीते। पटना का इस सीजन सफर समाप्त हो चुका है और आखिरी मैच में भी प्रदीप नरवाल ने इस टीम के लिए जबरदस्त खेल दिखाया है।

प्लेऑफ में दबंग दिल्ली, बंगाल वॉरियर्स, हरियाणा स्टीलर्स, यू मुंबा, बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धा ने अपनी जगह पहले ही सुनिश्चित कर ली है। ऐसे में बाकी टीमों के लिए सिर्फ सम्मान की लड़ाई ही शेष रह गई है।

आइए, एक नजर डालते हैं अब तक के टॉप रेडर और डिफेंडर्स पर...

बंगाल के खिलाफ प्रदीप नरवाल ने 34 रेड अंक निकाले। ये उनके लिए इस सीजन का आखिरी मैच था। प्रदीप नरवाल के इस प्रदर्शन से उनके इस सत्र में 302 अंक हो गए हैं, जिससे पटना ने एक मैच में सर्वाधिक अंक के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। 

प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 रेडर:प्रदीप नरवाल (पटना)- 302पवन सेहरावत (बेंगलुरु)- 295नवीन कुमार (दिल्ली)- 256मनिंदर सिंह (बंगाल)- 205सिद्धार्थ देसाई (टाइटंस)- 189

वहीं इस सीजन टॉप-5 डिफेंडर्स में संदीप कुमार धुल नंबर-1 बने हुए हैं। उन्होंने अब तक 21 मैचों में 71 टैकल प्वाइंट्स बना लिए हैं। यूपी के सुमित उन्हें कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं।

प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 डिफेंडर:संदीप कुमार धुल (जयपुर)- 71सुमित (यूपी)- 65फजल अत्राचलि (मुंबई)- 64सुरजीत सिंह (पुणे)- 63विशाल भारद्वाज (तेलुगू)- 61बलदेव सिंह (बंगाल)- 61

टॅग्स :प्रो-कबड्डीनवीन कुमारप्रदीप नरवालदबंग दिल्लीबंगाल वॉरियर्सहरियाणा स्टीलर्सबेंगलुरु बुल्सयूपी योद्धाजयपुर पिंक पैंथर्सयू मुंबागुजरात फॉर्च्यूनजायंट्सपटना पाइरेट्सतेलुगू टाइटंसपुणेरी पल्टनतमिल थलाइवाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPro Kabaddi 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन में खिताबी टक्कर, 31 अक्टूबर में मुकाबला, जानें टाइमिंग

भारतPro Kabaddi League 2025: विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नई दिल्ली में कबड्डी-कबड्डी?, 29 अगस्त से 12वां सत्र, देखिए शेयडूल

भारतPro Kabaddi League 2025: 12वां चरण और 12 फ्रेंचाइजी, 29 अगस्त से शुरू, 10 खिलाड़ी को 1 करोड़ का अनुबंध

भारतPKL 2024 season 11: मुंबई में 15-16 अगस्त को नीलामी, 88 खिलाड़ी रिटेन, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया, देखें टोटल लिस्ट

अन्य खेलPKL 2024 Winner: सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया, हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात देकर पुणेरी पल्टन पहली बार चैंपियन

कबड्डी अधिक खबरें

कबड्डीPro Kabaddi League Season 10: कबड्डी लीग के 10वें सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ा 'जोश' ऐप, आयोजन में निभाएगा अहम भूमिका

कबड्डीPKL 8: पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी, नवीन कुमार ने इतिहास रचते हुए दबंग दिल्ली को दिलाई जीत

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 24-24 से बराबर रहा, तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया, पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटंस 31-30 से दी मात

कबड्डीPro Kabaddi PKL 8: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी, बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पल्टन को 40-29 से हराया