प्रो कबड्डी लीग-2019 में गुरुवार (10 अक्टूबर) को इकलौता मुकाबला यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाना है। ये मैच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।
प्रदर्शन पर एक नजर: अंकतालिका पर नजर डालें, तो मुंबई 20 में से 11 मैच जीतकर 64 प्वाइंट्स के साथ 5वें स्थान पर है। वहीं हरियाणा ने 21 में से 7 मुकाबले गंवाए हैं और ये टीम 78 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्का कर चुकी हैं।
इन पर रहेंगी नजरें: हरियाणा के विकास कंडोला 172, जबकि मुंबई के अभिषेक सिंह 125 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं मुंबई की ओर से फजल अत्राचली 64 और हरियाणा की तरफ से सुनील 51 टैकल अंक जुटा चुके हैं।
कहां देख सकेंगे मैच: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच इस मैच का प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।
हरियाणा स्टीलर्स:
रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।
यू मंबा:
रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।