लाइव न्यूज़ :

साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में 30 लाख से ज्यादा नौकरियां: IBM

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 13, 2018 16:32 IST

तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईबीएम ने देश में साइबर सुरक्षा पेशेवरों की कमी का उल्लेख करते हुए कहा है कि युवावर्ग इस क्षेत्र पर ध्यान दे क्यों की यह क्षेत्र भविष्य के रोजगार के अवसरों की खान साबित होगा।

Open in App

मुंबई, 13 मई। तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईबीएम ने देश में साइबर सुरक्षा पेशेवरों की कमी का उल्लेख करते हुए कहा है कि युवावर्ग इस क्षेत्र पर ध्यान दे क्यों की यह क्षेत्र भविष्य के रोजगार के अवसरों की खान साबित होगा। कंपनी के अनुसार यह क्षेत्र आजीविका का अच्छा विकल्प ओर कंपनियों के लिए उच्च मार्जिन वाला क्षेत्र है। 

आईबीएम के भारत एवं दक्षिण एशिया क्षेत्र के एकीकृत सुरक्षा अधिकारी कार्तिक शहाहनी ने कहा कि देश में तीस लाख साइबर सुरक्षा पेशेवरों की जरुरत है लेकिन अभी हम एक लाख पेशेवरों का भी निर्माण नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कंपनी भारत को एक बाजार के साथ - साथ अपने वैश्विक बाजार के लिए प्रतिभा के केंद्र के रुप में भी देखती है। 

शहाहनी ने स्पष्ट किया कि मौजूदा समय में आईबीएम इंडिया की आय का दहाई हिस्सा साइबर सुरक्षा समाधान से आता है , जबकि इस काम में लगे कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। 

गौरतलब है कि कंपनी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस , मशीन लर्निेंग इत्यादि से सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरियां कम होने की चिंताएं जाहिर की जा रही हैं।

हालांकि आईबीएम ने यह बात स्पष्ट नहीं की कि क्या साइबर सुरक्षा क्षेत्र नौकरियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य है लेकिन इतना जरूर कहा कि इस क्षेत्र से जुड़ी नौकरियों के लिए क्षेत्रवार विशेषज्ञता की जरुरत होगी। 

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

रोजगार अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की