लाइव न्यूज़ :

एआई शिखर सम्मेलन विरोध प्रदर्शनः युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु चिब गिरफ्तार, अब तक 8 पर शिकंजा?, कांग्रेस ने कहा-तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2026 11:18 IST

मामले में कुल 08 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब की 7 दिन की हिरासत मांगी है।अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह यहां एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों के एक समूह द्वारा कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया है। चिब को पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब की 7 दिन की हिरासत मांगी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि साजिश रची और प्रदर्शनकारियों को रसद मुहैया कराई। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के लिए 7 दिन की हिरासत आवश्यक है।

कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब जी को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक है। तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा है। देश के संविधान ने हर नागरिक को विरोध का अधिकार दिया है। नरेंद्र मोदी इस अधिकार को ही छीन लेना चाहते हैं। हम इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे, उनके लिए लड़ते रहेंगे। जय हिंद - जय कांग्रेस

टॅग्स :कांग्रेसदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र