लाइव न्यूज़ :

Year Ender 2025: शंघाई हवाई अड्डे पर महिला उत्पीड़न, NDA ने  जिला परिषद और ग्राम पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन, जानें 2025 में अरुणाचल प्रदेश में क्या-क्या हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2025 13:40 IST

Year Ender 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला परिषद और ग्राम पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 245 में से 170 जिला परिषद सदस्य (जेडपीएम) सीटें जीतीं, जिनमें 59 सीटें निर्विरोध रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक मोर्चे पर इस साल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का दबदबा स्पष्ट दिखा।भाजपा को दो और उसकी सहयोगी पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को पांच सीटें मिलीं।कांग्रेस इन दोनों शहरी निकायों में खाता भी नहीं खोल सकी।

ईटानगरः गुजरते साल में अरुणाचल प्रदेश को शंघाई हवाई अड्डे पर यहां की एक महिला के उत्पीड़न से जुड़े कूटनीतिक विवाद, एक बिजली परियोजना को लेकर जनआंदोलनों और प्राकृतिक आपदाओं समेत कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसने देश के इस सीमांत पूर्वोत्तर राज्य की संवेदनशीलता और लचीलापन दोनों को उजागर किया। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से लेकर आंतरिक असंतोष और आपदा प्रबंधन तक 2025 इस राज्य के लिए कई मायनों में निर्णायक रहा। राजनीतिक मोर्चे पर इस साल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का दबदबा स्पष्ट दिखा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला परिषद और ग्राम पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 245 में से 170 जिला परिषद सदस्य (जेडपीएम) सीटें जीतीं, जिनमें 59 सीटें निर्विरोध रहीं। इसके अलावा, ईटानगर नगर निगम के 20 वार्ड में से 14 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। पासीघाट नगर परिषद में भाजपा को दो और उसकी सहयोगी पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को पांच सीटें मिलीं।

कांग्रेस इन दोनों शहरी निकायों में खाता भी नहीं खोल सकी। वर्ष की सबसे चर्चित घटना नवंबर में सामने आई, जब ब्रिटेन में रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की मूल निवासी पेमा वांगजॉम थोंगडोक को लंदन से जापान जाते समय शंघाई हवाई अड्डे पर कथित तौर पर करीब 18 घंटे तक रोके जाने का मामला सामने आया।

उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी आव्रजन अधिकारियों ने उनके भारतीय पासपोर्ट को ‘‘अवैध’’ बताते हुए अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताया और उन पर यह दावा स्वीकार करने का दबाव डाला। केंद्र सरकार ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हस्तक्षेप किया।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इसे भारत की संप्रभुता पर हमला करार दिया। घरेलू स्तर पर 11,000 मेगावाट क्षमता वाली सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर व्यापक विरोध देखने को मिला। आदिवासी ‘आदि’ समुदाय ने आशंका जताई कि इससे बड़े पैमाने पर विस्थापन और अपूरणीय पर्यावरणीय नुकसान होगा।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि स्थानीय लोग परियोजना नहीं चाहते तो इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। विशेषज्ञों ने इसे चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र की ऊपरी धारा में बनाए जा रहे बांध के जवाब में रणनीतिक परियोजना बताया। इस साल भ्रष्टाचार का भी एक बड़ा मामला सामने आया, जब ‘फ्रंटियर हाईवे’ परियोजना के एक हिस्से के मुआवजे में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप लगे।

जांच के बाद कई अधिकारियों को निलंबित किया गया और एक अधिकारी को गिरफ्तार भी किया गया। इसके अलावा, पाकिस्तानी ‘हैंडलर्स’ को संवेदनशील सूचनाएं साझा करने के आरोप में चार लोगों की गिरफ्तारी और अंजॉ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने भी सुर्खियां बटोरीं।

गत आठ दिसंबर को घटी इस दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मानसून के दौरान आई बाढ़ और भूस्खलन में 16 लोगों की मौत हुई और हजारों लोग प्रभावित हुए। कुल मिलाकर 2025 अरुणाचल प्रदेश के लिए चुनौतियों से भरा रहा, जिसने राज्य की रणनीतिक अहमियत, प्रशासनिक क्षमता और सामाजिक चेतना को नए सिरे से परिभाषित किया।

टॅग्स :ईयर एंडर 2025BJPकांग्रेसअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र