लाइव न्यूज़ :

Shimla: समरहिल में रेलवे पुल को मजबूती देने का काम शुरू, कालका से शिमला जाने वाली सभी ट्रेनें हुई रद्द

By आकाश चौरसिया | Updated: June 23, 2024 11:24 IST

रेलवे ने समरहिल से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर दरार पड़ने से रेलवे ने कालका-शिमला हैरिटेज लाइन को बंद किया। रेलवे के मुताबिक, यह दरार बीते शुक्रवार यानी 21 जून को सामने आई, जिसके बाद जांच शुरू हुई, तो आशंका जताई गई कि अगर जल्दी ठीक नहीं हुआ, तो बड़े हादसे का शिकार हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकालका से शिमला जाने वाली सभी ट्रेनें हुई रद्द समरहिल में रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम शुरू होने से रेलवे ने लिया ये बड़ा फैसला अब टूरिज्म एसोसिएशन ने इसे लेकर अपनी चिंता जाहिर की है

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर दरार पड़ने से रेलवे ने कालका-शिमला हैरिटेज लाइन को बंद किया। रेलवे के मुताबिक, यह दरार बीते शुक्रवार यानी 21 जून को सामने आई, जिसे लेकर रेलवे हरकत में आया और एक्शन लेते हुए कालका से शिमला जाने वाली सभी ट्रेनों के रद्द का बड़ा फैसला ठीक होने तक लिया गया। ऐसे में टूरिज्म एसोसिएशन ने चिंता जाहिर की है कि आगे आने वाले समय में क्या इसी तरह के हालात बने रहेंगे। फिलहाल, सामने आई जानकारी के अनसुार ट्रैक पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है। 

एनएनआई से बात करते हुए पार्षद विरेंद्र ठाकुर ने कहा, 'बीते शनिवार को कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने चेक किया, इसके साथ ही पाया कि ट्रैक पर कई जगह दरारें आ गई है'। 

उन्होंने आगे कहा कि हम आशा करते हैं कि सरकार इसे जल्द से जल्द ट्रैक को बहाल करने की कोशिश करेगी। यह बात एएनआई ने स्थानीय पार्षद समर हिल वीरेंद्र ठाकुर के हवाले से बताया है।

सुरक्षा कारणों के मद्देनजर, रेलवे प्रशासन ने 22 जून को तारादेवी से आगे शिमला-कालका नैरो गेज लाइन पर ट्रेन सेवा निलंबित कर दी थी। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि पिछले साल मानसून के दौरान एक रेलवे पुल बह जाने के बाद यह घटनाक्रम हुआ है।

7 में से चार ट्रेन रद्दरेलवे अधिकारी के मुताबिक, इस ट्रैक पर आने वाली सात में से चार ट्रेन को रद्द कर दिया गया। अधिकारी की मानें तो सात में से चार ट्रेनों को निलंबित कर दिया गया है जबकि दो ट्रेनें तारादेवी तक और एक कंडाघाट तक चल रही है।

गर्मी के मौसम में पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच शिमला होटल एंड टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एम के सेठ ने कहा, "हमें आश्चर्य है कि आगामी मानसून सीजन के दौरान क्या होगा।" रेलवे पुल पर दरारों के बारे में पता ऐसे समय में चला जब एक दिन पहले अटल सेतु समुद्री पुल' पर दरारें सामने देखने को मिली थी। अधिकारियों का दावा है कि दरारें पुल पर नहीं बल्कि नवी मुंबई के उल्वे से जाने वाली सड़क पर थीं।

दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई के उपग्रह शहर से जोड़ने वाला, 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु' को मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) के रूप में भी जाना जाता है। इसका उद्घाटन इसी साल जनवरी में हुआ था और इसे 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। 21.8 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले पुल का निर्माण सत्तारूढ़ भाजपा ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के सहयोग से किया था।

 

टॅग्स :शिमलाहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र