लाइव न्यूज़ :

Bihar: '5 से 10 दिनों के अंदर तेजस्वी यादव जदयू को तोड़कर मुख्यमंत्री बनेंगे', ’हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया दावा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2023 17:58 IST

’हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने दावा कि पांच से 10 दिनों के अंदर तेजस्वी यादव जदयू को तोड़ देंगे और वह मुख्यमंत्री बनेंगे। संतोष सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विचलित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने दावा कि पांच से 10 दिनों के अंदर तेजस्वी यादव जदयू को तोड़ देंगे और वह मुख्यमंत्री बनेंगेसंतोष सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विचलित हैंउन्होंने कहा, नीतीश कुमार का युग खत्म हो चुका है

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी ’हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने कहा है कि महाराष्ट्र के बाद बिहार में खेला होने वाला है। जदयू के कई विधायक तेजस्वी यादव के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को यह पता है, इसलिए अपने विधायकों के साथ वन- टू- वन मीटिंग कर उनको रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिलेगी। 

उन्होंने दावा कि पांच से 10 दिनों के अंदर तेजस्वी यादव जदयू को तोड़ देंगे और वह मुख्यमंत्री बनेंगे। संतोष सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विचलित हैं। इसलिए अपने विधायकों से मिल रहे हैं। ढाई सालों में वह किसी से नहीं मिले और अब वह फोन कर बुला-बुलाकर सभी सांसदों और विधायकों से मिल रहे हैं। इससे लगता है कि एक अल्टीमेटम आ चुका है और उस अल्टीमेटम से वह विचलित हो गए हैं कि अब उनकी कुर्सी जाने वाली है। इसलिए अब वह कुछ भी कर सकते हैं, विधानसभा भंग भी कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि अब एनडीए में नीतीश कुमार की वापसी है। अगर वहां से हरी झंडी मिलती तो अब तक वह चले जाते। एनडीए 2024 में अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम है। नीतीश कुमार का युग खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिस कमिटमेंट के साथ यह गठबंधन हुआ था कि तेजस्वी यादव को कुछ दिनों के बाद मुख्यमंत्री बना देना है। उस कमिटमेंट पर नीतीश कुमार खरे नहीं उतर रहे हैं। उनको कुर्सी प्यारी है। 

उन्होंने कहा कि अब राजद की तरफ से पूरा दबाव दिया जा रहा है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाए नहीं तो वह पार्टी तोड़ देंगे। संतोष सुमन ने कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव भी चाहते हैं कि जितना जल्दी हो सके तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाए और नीतीश कुमार अपनी कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते हैं, तो लड़ाई और टकराव तो होना ही है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र