लाइव न्यूज़ :

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ मंत्रियों ने संभालना शुरू किया पदभार, सभी ने बताई अपनी-अपनी प्राथमिकता

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2025 16:25 IST

सोमवार को शुभ मुहूर्त में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीब मंत्री बिजेंद्र यादव ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का पदभार संभाला तो वहीं पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता और श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारी ग्रहण की।

Open in App

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। सोमवार को शुभ मुहूर्त में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीब मंत्री बिजेंद्र यादव ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का पदभार संभाला तो वहीं पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता और श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारी ग्रहण की। संजय सिंह टाइगर ने विभाग का कार्यभार ‘शुक्र होरा’ मुहूर्त में संभाला। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने भी अपने विभाग में पदभार संभाला।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद विजय सिन्हा ने कहा कि बिहारी अब गाली नहीं बनेगा। स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। किसी माफिया को मैं डराने की बात नहीं करूंगा। आज साइलेंटली खनन विभाग के अंदर परिवर्तन हो सकता है। भूमि राजस्व के अंदर भी सफेदपोश लोग जो अपराध और भ्रष्टाचार के पोषक बनकर भू माफियाओं को संरक्षित करते हैं। ऐसे चेहरे पर हमारी निगाह रहेगी। 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि भू-माफियाओं और उन्हें संरक्षण देने वाले तत्वों पर सरकार की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वे पहले भी कुछ समय के लिए इस विभाग का हिस्सा रह चुके हैं और अब राज्य की भूमि सुरक्षा और उसके बेहतर प्रबंधन को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भूमि से जुड़े सभी कार्य पारदर्शिता के साथ और सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए अंचल स्तर से विभागीय स्तर तक सुधारे जाएंगे।

इधर, मंत्री नितिन नवीन ने पथ निर्माण विभाग का कार्यभार संभाल लिया। विभागीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नितिन नवीन ने कहा कि उन पर जो भरोसा पार्टी और सरकार ने जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सड़क विकास को लेकर जो लक्ष्य तय किया है, उसे पूरा करना विभाग की शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। 

उन्होंने यह भी घोषणा की कि योजनाओं को समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा और 15 दिनों के अंदर विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया जाएगा। नई सरकार के साथ विभागों में कामकाज तेज़ी से आगे बढ़ने लगा है और मंत्रियों के पदभार ग्रहण करने के साथ प्रशासनिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जबकि पदभार ग्रहण करने के बाद उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में आगे भी पूर्ण शराबबंदी जारी रहेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वो अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे समीक्षा करेंगे और गड़बड़ियों को ठीक करेंगे। बिजेंद्र यादव ने यह भी साफ कर दिया कि शराबबंदी कानून बिहार में आगे भी पूर्ण रुप से जारी रहेगा। 

बता दें कि बिजेंद्र प्रसाद यादव जदयू कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। बिजेंद्र यादव के बयान से साफ है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहेगी। यही नहीं अवैध शराब के धंधे करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं कार्यभार संभालने के बाद सुरेंद्र मेहता ने कहा कि पशुपालन, किसान और मत्स्यजीवी समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार अभियान चला रही है। 

#उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह विभाग आने वाले दिनों में और प्रगति करेगा। वहीं, श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि विभाग से जुड़े कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने एनडीए सरकार के तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और चल रही योजनाओं को लक्ष्य तक पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। इसके अलावा सोमवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्रवण कुमार सहित अन्य मंत्रियों के भी पदभार ग्रहण किया।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र