लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडितों को लेकर सीएम केजरीवाल का केंद्र पर निशाना, पूछा- कश्मीरी पंडित अभी तक सुरक्षित क्यों नहीं है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2022 16:54 IST

सोमवार को उन्होंने इस मामले कहा कि कुछ दिन पहले एक कश्मीरी पंडित की उनके ऑफिस में हत्या कर दी गई थी। ऐसा लगता है कि उन्होंने इस बारे में सोचा था। देश चिंतित है। कश्मीरी पंडित अभी तक सुरक्षित क्यों नहीं हैं?

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा- गुस्सा जाहिर करने वाले कश्मीरी पंडितों पर बरसाई गईं लाठियांदिल्ली के सीएम ने कहा- मैं केंद्र से उनकी रक्षा करने का अनुरोध करता हूं

नई दिल्ली:कश्मीरी पंडितों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है और यह पूछा है कि कश्मीरी पंडित अभी तक सुरक्षित क्यों नहीं है? सोमवार को उन्होंने इस मामले कहा कि कुछ दिन पहले एक कश्मीरी पंडित की उनके ऑफिस में हत्या कर दी गई थी। ऐसा लगता है कि उन्होंने इस बारे में सोचा था। देश चिंतित है। कश्मीरी पंडित अभी तक सुरक्षित क्यों नहीं हैं? उनमें से कई को पीएम पैकेज के तहत भेजा गया था। इस घटना के बाद से सभी डरे हुए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में आगे बोलते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों ने गुस्सा जाहिर करने का विरोध किया, लेकिन उन्हें रोक दिया गया, उन्हें पीटा गया, उनके घरों में बंद कर दिया गया। यह राजनीति का समय नहीं है। वे सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं। अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिलेगी तो बाकी लोग अपने घरों को कैसे लौटेंगे? मैं केंद्र से उनकी रक्षा करने का अनुरोध करता हूं।

हाल ही जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद सैकड़ों कश्मीरी पंडितों ने सड़कों पर निकलकर विरोध प्रदर्शन किया था। आतंकवादियों ने उसके दफ्तर में घुसकर गोली मारी थी। हालांकि बाद में सेना ने राहुल की हत्या का बदला लिया था सेना ने उन दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया था जो उनकी हत्या में शामिल थे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालकश्मीरी पंडितमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज