लाइव न्यूज़ :

कौन थे संस्कृत विद्वान डॉ. प्रभाकर पांडुरंग आप्टे, ठाणे में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2025 10:37 IST

मध्य प्रदेश स्थित धार के राजा भोज द्वारा भारतीय वास्तुकला पर 11वीं शताब्दी में लिखित ग्रंथ ‘समरांगण सूत्रधार’ का अंग्रेजी में अनुवाद किया।

Open in App
ठळक मुद्देसंस्कृत विद्वान आप्टे पुणे स्थित ‘डेक्कन कॉलेज’ सहित कई संस्थानों से जुड़े रहे।डॉ. आप्टे ने इस दिशा में पहले ही काम शुरू कर दिया था।संस्कृत शब्दावली, न्यायशास्त्र, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का ज्ञान था।

ठाणेः आगम पर अपने काम से पहचान बनाने वाले प्रख्यात संस्कृत विद्वान डॉ. प्रभाकर पांडुरंग आप्टे का महाराष्ट्र के ठाणे में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। आप्टे के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि आप्टे का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। उनके परिवार में दो बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि आप्टे को ‘पंचरात्र आगम’ पर उनकी विशेषज्ञता और संस्कृत साहित्य, मंदिर वास्तुकला एवं धर्मशास्त्र के क्षेत्र में उनके काम के लिए जाना जाता था। वह एक प्रशिक्षित वकील भी थे। संस्कृत विद्वान आप्टे पुणे स्थित ‘डेक्कन कॉलेज’ सहित कई संस्थानों से जुड़े रहे।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय, तिरुपति स्थित राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, मुंबई स्थित अनंताचार्य शोध संस्थान और इसी प्रकार के कई अन्य संस्थानों में ‘गेस्ट प्रोफेसर’ के तौर पर काम किया। उन्होंने मध्य प्रदेश स्थित धार के राजा भोज द्वारा भारतीय वास्तुकला पर 11वीं शताब्दी में लिखित ग्रंथ ‘समरांगण सूत्रधार’ का अंग्रेजी में अनुवाद किया।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने ‘डेक्कन कॉलेज’ में संस्कृत शब्दकोश तैयार करने में भी अहम योगदान दिया। गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. प्रशांत धर्माधिकारी ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से भारतीय ज्ञान प्रणालियों को बढ़ावा दे रही है लेकिन डॉ. आप्टे ने इस दिशा में पहले ही काम शुरू कर दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘इंजीनियर और वास्तुकारों को वास्तुशिल्प के बारे में कमाल की जानकारी प्राप्त करने के लिए उनकी पुस्तक ‘समरांगण सूत्रधार’ और ‘पौष्कर संहिता’ को पढ़ना चाहिए। उन्हें संस्कृत शब्दावली, न्यायशास्त्र, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का ज्ञान था।’’ 

टॅग्स :Thane Municipal CorporationMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला