लाइव न्यूज़ :

WHO WAS Jodhaiya Bai Baiga: कौन थीं जोधइया बाई?, आदिवासी कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2024 17:20 IST

WHO WAS Jodhaiya Bai Baiga: जोधइया बाई को कला के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए 2023 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को लोधा गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। चित्रकार पद्म श्री जोधइया बाई के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करने प्रार्थना करता हूं।

WHO WAS Jodhaiya Bai Baiga: पद्मश्री से सम्मानित मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध बैगा आदिवासी कलाकार जोधइया बाई का उमरिया जिले में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह 86 वर्ष की थीं। सूत्रों के मुताबिक बैगा आदिवासी कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली चित्रकार जोधइया बाई ने जिले के लोधा गांव में अंतिम सांस ली। जोधइया बाई को कला के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए 2023 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

जिलाधिकारी धरणेंद्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अन्य अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को लोधा गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके निधन पर दुख जताया। यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उमरिया जिले के ग्राम लोधा की सुप्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्म श्री जोधइया बाई के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

आज मध्य प्रदेश के साथ देश ने भी एक ऐसी कलाकार को खो दिया, जिन्होंने पूरा जीवन जनजातीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं पर आधारित चित्रकला को देश-विदेश में एक पहचान दिलाई। आप सदैव याद की जाएंगी। बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को इस अपार दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करने प्रार्थना करता हूं। ’’

टॅग्स :Madhya Pradeshपद्म श्रीpadma shri
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतधार में डायनासोर पार्क का मेगा विस्तार: 89 से 200 हेक्टेयर तक फैलेगा जीवाश्मों का साम्राज्य, संग्रहालय बनेगा पर्यटकों का नया ठिकाना

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं