लाइव न्यूज़ :

JDU National Executive Meeting: जदयू में बदलाव, कार्यकारी अध्यक्ष बने सांसद संजय झा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी पहल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2024 14:59 IST

JDU National Executive Meeting: ‘‘कार्यकारिणी में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए। पहला, राजनीतिक और दूसरा संगठनात्मक। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) जी ने पार्टी के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।’’

Open in App
ठळक मुद्देसंजय झा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता है।राष्ट्रीय महासचिव और राज्य योजना परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

JDU National Executive Meeting: दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी की हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय झा के नाम का प्रस्ताव लाया, जिस पर जदयू के नेताओं ने सहमति दी। इसके बाद नीतीश कुमार ने संजय झा के नाम का ऐलान कर दिया। बता दें कि पहले ही अटकलें लग रही थीं कि संजय झा को ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान दी जाएगी। दरअसल, बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके संजय कुमार झा को नीतीश कुमार का खास माना जाता है। जदयू ने संजय झा को राज्यसभा सांसद बनाने के बाद अब नई जिम्मेवारी सौंपी है।

नीतीश कुमार ने संजय झा पर भरोसा जताते हुए ऐलान किया

पहले से ही इस बात की चर्चा थी कि नीतीश कुमार कार्यकारिणी की बैठक में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जिन दो नामों की चर्चा बिहार की सियासत में हो रही थी, उसमें पहला नाम संजय झा का था, जबकि दूसरा नाम मनीष वर्मा के नाम था। लेकिन नीतीश कुमार ने संजय झा पर भरोसा जताते हुए ऐलान किया।

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा अब जदयू का कामकाज देखेंगे

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा अब जदयू का कामकाज देखेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अब भी नीतीश कुमार के पास ही है, ऐसे में किसी भी बड़े फैसले पर अंतिम मुहर नीतीश कुमार की ही होगी। बता दें कि संजय झा जदयू की वह कड़ी हैं जिन्होंने नीतीश कुमार को फिर से एनडीए के साथ लाने का काम किया था। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए जदयू महागठबंधन में चली गई थी।

लेकिन ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद पिछले साल दिसंबर महीने में नीतीश ने जदयू की कमान अपने हाथों में ली और संजय झा ने एक बार फिर से नीतीश कुमार और जदयू की वापसी एनडीए में कराई थी। पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संजय झा का कद और भी बढ़ गया है। अब वे जदयू में नंबर दो के पोजिशन पर आ गए हैं।

कार्यकारिणी में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए

जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सदस्य संजय झा को शनिवार को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जद (यू) नेता नीरज कुमार ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकिारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कार्यकारिणी में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए।

पहला, राजनीतिक और दूसरा संगठनात्मक। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) जी ने पार्टी के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।’’ बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री रह चुके झा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से की थी। बाद में, वह जद (यू) में शामिल हो गए। वह जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य योजना परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। झा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता है।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र