लाइव न्यूज़ :

MP LS polls 2024: पूर्व सीएम से 45 साल पुराना नाता तोड़ा, छिंदवाड़ा से चार बार के कांग्रेस विधायक और कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना बीजेपी में शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 06, 2024 10:43 AM

MP LS polls 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं छिंदवाड़ा से चार बार के कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना और उनके समर्थक शुक्रवार रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री यादव के कार्यों से प्रभावित हैं।बेटे अजय सक्सेना भाजपा में शामिल हुए थे। कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस लक्ष्यहीन हो गई है।

MP LS polls 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और छिंदवाड़ा से चार बार कांग्रेस विधायक रहे दीपक सक्सेना और उनके समर्थक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के करीबी सहयोगी दीपक के साथ अपने 45 साल पुराने रिश्ते को तोड़ते हुए भगवा खेमे में चले गए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ के करीबी सहयोगी सक्सेना का सत्तारूढ़ दल में स्वागत किया। सक्सेना ने 22 मार्च को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री यादव और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख वीडी शर्मा के कार्यों से प्रभावित हैं।

इससे पहले उनके बेटे अजय सक्सेना भाजपा में शामिल हुए थे। अजय सक्सेना ने कहा, ‘‘छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस लक्ष्यहीन हो गई है। पिछले छह वर्षों से छिंदवाड़ा में मेरे पिता और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही थी। इसीलिए मेरे पिता ने कांग्रेस से अलग होने का फैसला लिया।’’

1975 से 1980 तक रोहाना के सरपंच रहे

2018 में जब कमल नाथ सीएम बने तो दीपक सक्सेना ने अपनी विधानसभा सीट छोड़ दी थी ताकि वह विधायक बन सकें। दीपक ने कमल नाथ के छिंदवाड़ा आने से पहले राजनीति में कदम रखा था। 1970 में दीपक सक्सेना पहली बार रोहाना ग्राम पंचायत के सरपंच बने। इसके बाद वह 1975 से 1980 तक रोहाना के सरपंच रहे।

दीपक सक्सेना करीब 20 साल तक अध्यक्ष

दीपक की मुलाकात 1979 में छिंदवाड़ा आए कमल नाथ से हुई और वह छिंदवाड़ा के दूसरे सबसे बड़े सितारे बनकर उभरने लगे। कमलनाथ ने 1984 में कांग्रेस के उस समय के सबसे बड़े नामों में से एक लाला सुंदरलाल जयसवाल को हटाकर दीपक सक्सेना को जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया था। दीपक सक्सेना करीब 20 साल तक अध्यक्ष रहे।

चार बार विधायक रहने के दौरान दो बार पीएचई मंत्री बनाया गया

1990 से लेकर 2018 तक कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से दीपक सक्सेना को मैदान में उतारा. सक्सेना ने सात बार चुनाव लड़ा और चार बार 1993, 1998, 2008 और 2018 में छिंदवाड़ा से विधायक चुने गए। हालांकि, 2018 में दीपक ने मुख्यमंत्री कमल नाथ के लिए अपनी सीट छोड़ दी। लेकिन चार बार विधायक रहने के दौरान उन्हें दो बार पीएचई मंत्री बनाया गया और वह कैबिनेट मंत्री बने।

लगातार तीन बार अमरवाड़ा सीट से जीत चुके

2018 में मुख्यमंत्री कमल नाथ के विधायकी छोड़ने से पहले दीपक सक्सेना को प्रोटेम स्पीकर भी बनाया गया था। कमल नाथ का एक और वफादार भगवा खेमे में चला गया 29 मार्च को, कमल नाथ के वफादार और अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह भाजपा में शामिल हो गए। शाह लगातार तीन बार अमरवाड़ा सीट से जीत चुके हैं।

नवंबर 2023 के एमपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि वह छिंदवाड़ा पर कब्जा कर ले, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा जीती गई एकमात्र सीट थी। नकुलनाथ का मुकाबला बीजेपी के विवेक साहू से होगा. मतदान 19 अप्रैल को होने हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Madhya Pradesh Congressमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४Kamal NathBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndia Next Prime Minister: 'देश का दुर्भाग्य होगा अगर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ पीएम बनेंगे', योगेंद्र यादव ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024 Phase 6: 58 सीट, 889 उम्मीदवार और 11.13 करोड़ वोटर, यहां जानें दलों और प्रत्याशियों की लिस्ट

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: यूपी में भाजपा का पसीना छुड़ा रहा छठा चरण!, सभी सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन से सीधा मुकाबला

भारतBihar Chunav 2024: लालू यादव के लड़के हैं, नौंवी फेल आदमी और क्रिकेट खेलने गए तो पानी ढोते थे, तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर का कटाक्ष

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: 4 जून को केंद्र में सरकार बदलेगी, बहुमत के निशान से नीचे भाजपा, कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा-इंडिया गठबंधन के लिए "रुझान बेहद उत्साहजनक"

भारत अधिक खबरें

भारत4 जून लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुंबई में बिकेगी शराब, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति

भारतएलजी वीके सक्सेना द्वारा दायर मानहानि मामले में दिल्ली की अदालत ने मेधा पाटकर को दोषी ठहराया

भारतGurugram Water Crisis: सुबह 4 घंटे करेंगे यह काम, लगेगा 5 हजार का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

भारतक्या होती है असॉल्ट राइफल? भारतीय सेना किन असॉल्ट राइफल्स का करती है इस्तेमाल, जानें

भारतVIDEO: आप सांसद राघव चड्ढा और पत्नी परिणीति चोपड़ा ने सिद्दिविनायक मंदिर के दर्शन किए, दो माह से अधिक समय के बाद दिखे साथ