लाइव न्यूज़ :

कौन हैं दीपक सक्सेना?, बनाए गए जनसम्पर्क आयुक्त

By नईम क़ुरैशी | Updated: September 9, 2025 11:51 IST

निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर किताबों, यूनिफॉर्म, और अन्य शिक्षण सामग्री के लिए मनमानी राशि वसूलने के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया और 18 स्कूलों के 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्दे 81.30 करोड़ रुपये की फीस वापस कराई गई और 22 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।7 अधिकारियों को निलंबित कर 35 वेयरहाउस को ब्लैक लिस्ट किया।

जबलपुरः मध्य प्रदेश सरकार ने कई बदलाव किए हैं। कई अधिकारी का तबादला हुआ है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना का तबादला हो गया है। उन्हें जनसम्पर्क भोपाल के आयुक्त के साथ माध्यम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उन्होंने जबलपुर कलेक्टर के रूप में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की। सक्सेना ने निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर किताबों, यूनिफॉर्म, और अन्य शिक्षण सामग्री के लिए मनमानी राशि वसूलने के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया और 18 स्कूलों के 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

जिनमें स्कूलों के चेयरमैन, प्राचार्य, और अन्य शामिल थे। इस कार्रवाई के तहत अभिभावकों को 81.30 करोड़ रुपये की फीस वापस कराई गई और 22 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। यह कदम स्कूलों की मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने धान उपार्जन में सुधार करते हुए प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर सख्ती दिखाई और 7 अधिकारियों को निलंबित कर 35 वेयरहाउस को ब्लैक लिस्ट किया।

उनकी प्राथमिकता थी कि वास्तविक किसानों की पहचान हो और उनकी उपज की गुणवत्ता की जाँच समय पर हो, जिससे धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ी। श्री दीपक सक्सेना ने जबलपुर में प्रशासनिक पारदर्शिता, जनहित, और नीतिगत कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

राजस्व रिकार्ड का संरक्षण कर प्रदेश में नज़ीर बनाने का श्रेय भी उन्हें जाता है। वे राज्य निर्वाचन के अलावा विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। निष्पक्ष और ईमानदार छवि के साथ प्रशासनिक दक्षता रखने वाले श्री सक्सेना शाजापुर के एसडीएम भी रहे हैं।

टॅग्स :Madhya Pradeshजबलपुरभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतधार में डायनासोर पार्क का मेगा विस्तार: 89 से 200 हेक्टेयर तक फैलेगा जीवाश्मों का साम्राज्य, संग्रहालय बनेगा पर्यटकों का नया ठिकाना

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला