लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2026 09:29 IST

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में अगले महीने दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दुष्यंत नारियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटाकर उनकी जगह दुष्यंत नारियाला को नियुक्त किया है।जगदीश प्रसाद मीना को चुनाव समाप्त होने तक "चुनाव संबंधी किसी भी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों से दूर रखा जाएगा।

कोलकाताः भारत निर्वाचन आयोग ने दुष्यंत नरियाला को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश दिया है। अब तक नंदिनी चक्रवर्ती राज्य की मुख्य सचिव थीं। चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों से दूर रखा जाएगा। चुनाव आयोग ने रविवार देर रात पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को उनके पदों से हटा दिया। राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद यह कदम उठाया गया। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटाकर उनकी जगह दुष्यंत नारियाला को नियुक्त किया है।

गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना की जगह संघमित्रा घोष को नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में चुनाव आयोग ने कहा कि स्थानांतरित किए गए अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती और जगदीश प्रसाद मीना को चुनाव समाप्त होने तक "चुनाव संबंधी किसी भी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।

चुनाव आयोग के निर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन किया जाए और दुष्यंत नारियाला और संघमित्रा घोष की नियुक्ति के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट 16 मार्च (सोमवार) को दोपहर 3 बजे तक भेजी जाए। नंदिनी चक्रवर्ती राज्य की मुख्य सचिव थीं। चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों से दूर रखा जाएगा।

रविवार रात राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में चुनाव प्राधिकरण ने संघमित्रा घोष को गृह एवं पर्वतीय मामलों की प्रधान सचिव नियुक्त करने का भी निर्देश दिया है। आयोग ने कहा कि राज्य की चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद दोनों अधिकारियों के तबादलों का निर्णय लिया गया है।

निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट सोमवार दोपहर 3 बजे तक भेजी जाए। विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। तृणमूल कांग्रेस सरकार और चुनाव आयोग के बीच मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन और बूथ स्तर के अधिकारियों के पारिश्रमिक सहित कई मुद्दों पर मतभेद चल रहा है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीचुनाव आयोगIASकोलकातापश्चिम बंगालविधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र