लाइव न्यूज़ :

प.बंगाल: कार्रवाई नहीं करने पर भाजपा विधायक ने थाना फूंकने की दी धमकी, कहा-"पुलिस ने अपना रवैया नहीं बदला तो थाने में लगा देंगे आग"

By भाषा | Updated: January 1, 2023 12:22 IST

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक स्वप्न मजूमदार द्वारा कथित तौर पर थाना फूकने की धमकी देने वाली बात पर बोलते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी मजूमदार की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने यह भी कहा है कि इसे ध्यान में रखा जाए कि उन्होंने मजबूरन ऐसे शब्द कहे, क्योंकि जब टीएमसी भाजपा समर्थकों पर हमले करती है तो पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक स्वप्न मजूमदार द्वारा कथित तौर पर थाना फूकने की धमकी दी गई है। उन्होंने यह धमकी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर दी है। स पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने कहा है कि वे इस टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक स्वप्न मजूमदार ने शनिवार को कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उनके बनगांव दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के एक पुलिस थाने के अधिकारियों ने ‘‘अपना रवैया नहीं बदला’’ तो वह थाने में आग लगा देंगे। 

भाजपा विधायक स्वप्न मजूमदार ने पुलिस पर क्या आरोप लगाए

आपको बता दें कि उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर इलाके में एक रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे मजूमदार ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (आईसी) और प्रभारी अधिकारी (ओसी) भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके अनुसार, वे उन्हें गिरफ्तार भी कर रहे हैं और इलाके में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ‘‘गैरकानूनी’’ गतिविधियों की अनुमति दे रहे हैं। 

इस पर बोलते हुए भाजपा विधायक स्वप्न मजूमदार ने कहा है कि "अशोकनगर पुलिस थाने के आईसी और ओसी सावधानीपूर्वक सुनिए। अपने इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं को उत्पात मचाने से रोकिए, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम आदमियों को गिरफ्तार करना बंद कीजिए।"

उन्होंने आगे कहा, "इलाके में हमारे एक कार्यकर्ता की टीएमसी सदस्यों ने बुरी तरह पिटाई की, लेकिन आपने अभी तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया। हम कभी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर आप अपना रवैया नहीं बदलेंगे तो हमें किसी दिन पुलिस थाने में आग लगानी पड़ेगी।" 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने विधायक स्वप्न मजूमदार के बयान से अलग किया

गौरतलब है कि लोकमत हिंदी स्थानीय टीवी चैनलों पर प्रसारित हुई वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका है, जिसमें मजूमदार को यह कथित टिप्पणी करते हुए देखा गया है। इस पर बोलते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी मजूमदार की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती है, हालांकि इसे ध्यान में रखा जाए कि उन्होंने मजबूरन ऐसे शब्द कहे, क्योंकि जब टीएमसी भाजपा समर्थकों पर हमले करती है तो पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है।  

टॅग्स :BJPटीएमसीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र