लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल ने भाजपा नेता की फोटो कोलॉज शेयर कर क्यों लिखा- 'पश्चिम बंगाल में एक बार फिर वोडाफोन'

By विशाल कुमार | Updated: October 26, 2021 10:37 IST

त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर एक कुत्ते (पग) की तस्वीर के साथ डालकर विवाद खड़ा दिया है. रॉय 2002 से 2006 के बीच बंगाल इकाई के अध्यक्ष थे.

Open in App
ठळक मुद्देतथागत रॉय 2002 से 2006 के बीच भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष थे.रॉय ने यह तस्वीर एक यूजर के ट्वीट के जवाब में पोस्ट की.

नई दिल्ली: त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर एक कुत्ते (पग) की तस्वीर के साथ डालकर विवाद खड़ा दिया है. रॉय 2002 से 2006 के बीच भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष थे.

तस्वीर के साथ एक कैप्शन में लिखा है कि 'पश्चिम बंगाल में एक बार फिर वोडाफोन.' बता दें कि, मोबाइल सेवा प्रदाता वोडाफोन कई सालों से अपने विज्ञापनों में कुत्ते का इस्तेमाल कर रहा है.

रॉय ने यह तस्वीर एक यूजर के ट्वीट के जवाब में पोस्ट की, जिसने कहा था कि राज्य में चुनावी हार के बाद भी कैलाश विजयवर्गीय बंगाल भाजपा के प्रभारी बने हुए हैं.

यूजर ने ट्वीट में लिखा था कि अभी तक किसी ने भी कैलाश विजयवर्गीय का नाम नहीं लिया है. शायद शीर्ष नेताओं के साथ उनकी निकटता उन्हें बचा रही है. आश्चर्य की बात है कि वह अभी भी बगाल भाजपा के प्रभारी हैं. सच्चाई यह है कि कलकत्ता में भाजपा को कोई खबर नहीं है.

बता दें कि, इस साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया जबकि भाजपा 77 सीटें हासिल कर सकी.

हार के बाद तथागत रॉय ने तत्कालीन राज्य पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों कैलाश विजयवर्गीय, शिव प्रकाश और अरविंद मेनन को चुनावी हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था.

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPकैलाश विजयवर्गीयवोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र