लाइव न्यूज़ :

वेदर का हालः मध्य प्रदेश में जारी है बेमौसम बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज और येलो अलर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: March 19, 2021 18:15 IST

मध्य प्रदेश का मामलाः आगामी 24 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों में बिजली चमकने, गिरने, ओला वृष्टि और तेज हवाओं के चलने की चेतावनी दी है.

Open in App
ठळक मुद्देरायसेन, लटेरी, मुलताई, इछावर, गढ़ाकोटा, रेहली में 1 सेमी बरसात हुई.अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है.राज्य के ग्वालियर संभाग के जिलों में साामन्य रहा.

भोपालः मध्य प्रदेश में बेमौसम हो रही बरसात के साथ औला वृष्टि ने राज्य में फसलों को काफी क्षति पहुंचाई है. भोपाल में कल रात्रि बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई.

मृतक का नाम जवाहर प्रजापति बताया गया है. मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने का पूर्वानुमान जताते हुए आरेंज और येलो अलर्ट जारी कर आगामी 24 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों में बिजली चमकने, गिरने, ओला वृष्टि और तेज हवाओं के चलने की चेतावनी दी है.

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के  ग्वालियर, होशंगाबाद, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई. बीते 24 घंटोंं में राज्य के भैंसदेही में 4, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर में 2, विदिशा, भोपाल (एयरपोर्ट एवं शहर), रायसेन, लटेरी, मुलताई, इछावर, गढ़ाकोटा, रेहली में 1 सेमी बरसात हुई.

तापमान: अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. राज्य के ग्वालियर संभाग के जिलों में साामन्य रहा. प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 40 डिग्री सैल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया. बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में विशेष रूप से बढ़ा.

राज्य के रीवा संभाग के जिलों में काफी बढ़ा. राज्य के शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. राज्य के शहडोल संभाग के जिलों में  सामान्य से विशेष रूप से अधिक, रीवा, ग्वालियर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहा.

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सैल्सियस मंडला में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में  कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर एवं आगर जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

चेतावनी: मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी कर चेतावनी देते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों मेेंं रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने एवं तेज हवा 30-40किमी, प्रतिघंटा के साथ कहीं कहीं अल्पकालिक ओलावृष्टि की संभावना है.

मौसम विभाग ने इसके साथ ही धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर एवं आगर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने एवं तेज हवा 30-40 किमी प्रतिघंटा के  हवा चल सकती है.

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र