लाइव न्यूज़ :

Wayanad Lok Sabha by-election: प्रियंका गांधी पर सभी की नजर, पहली बार संसद जाएंगी राहुल गांधी की बहन?, वायनाड, पलक्कड़ और चेलक्कारा सीट पर वोटों की गिनती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2024 04:25 IST

Wayanad Lok Sabha by-election: प्रियंका गांधी का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के दिग्गज नेता सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास से है।

Open in App
ठळक मुद्देWayanad Lok Sabha by-election: राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद वायनाड सीट खाली हुई थी।Wayanad Lok Sabha by-election: वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के पी. सरीन शामिल हैं।Wayanad Lok Sabha by-election: लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद चेलक्कारा पर उपचुनाव हुआ है।

Wayanad Lok Sabha by-election: केरल में वायनाड लोकसभा सीट और पलक्कड़ व चेलक्कारा विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की शनिवार को होने वाली मतगणना के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं और सभी की निगाहें चुनावी राजनीति में पदार्पण कर रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर होंगी। अधिकारियों के अनुसार, मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका के चुनावी पदार्पण के कारण वायनाड सीट पर देशभर के लोगों की निगाहें हैं। प्रियंका का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के दिग्गज नेता सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास से है। प्रियंका के भाई राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद वायनाड सीट खाली हुई थी।

गांधी ने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी जीत हासिल की थी, जिसके बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। पलक्कड़ उपचुनाव के मतों की गिनती पलक्कड़ के विक्टोरिया कॉलेज में होगी। चुनाव लड़ने वाले 10 प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के राहुल ममकूटथिल, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सी. कृष्णकुमार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के पी. सरीन शामिल हैं।

कांग्रेस के विधायक शफी परम्बिल के वडकारा से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद पलक्कड़ पर उपचुनाव हुआ है। चेलक्कारा विधानसभा उपचुनाव में माकपा ने पूर्व विधायक यू.आर. प्रदीप को उम्मीदवार बनाया जबकि कांग्रेस की पूर्व सांसद राम्या हरिदास और भाजपा के के. बालाकृष्णन भी मैदान में हैं। के. राधाकृष्णन के अलाथुर से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद चेलक्कारा सीट पर उपचुनाव हुआ है।

टॅग्स :उपचुनाववायनाड लोकसभा सीटप्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेसBJPचुनाव आयोगकेरलपिनाराई विजयनवायनाडमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र