लाइव न्यूज़ :

कौन थीं स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि?, 'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया याद, कैसे ओडिशा की मदर टेरेसा बनीं, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2025 16:01 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के हर हिस्से के लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान दिया, लेकिन दुर्भाग्य से कई नायकों, चाहे वे पुरुष हों या महिला, को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा की पार्वती गिरि जी ऐसी ही एक स्वतंत्रता सेनानी थीं। जन्म शताब्दी जनवरी 2026 में मनाई जाएगी। समाज सेवा और आदिवासी कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

भुवनेश्वरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि अगले महीने स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि का जन्म शताब्दी समारोह मनाया जाएगा। मोदी ने ओडिशा की मूल निवासी गिरि को स्वतंत्रता संग्राम एवं समाज सुधार के प्रति उनके समर्पण को लेकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। मोदी ने वर्ष के अंतिम 'मन की बात' कार्यक्रम में गिरि का नाम लिया। मोदी ने कहा कि देश के हर हिस्से के लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान दिया, लेकिन दुर्भाग्य से कई नायकों, चाहे वे पुरुष हों या महिला, को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा की पार्वती गिरि जी ऐसी ही एक स्वतंत्रता सेनानी थीं। उनकी जन्म शताब्दी जनवरी 2026 में मनाई जाएगी। उन्होंने 16 वर्ष की आयु में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था। स्वतंत्रता संग्राम के बाद पार्वती गिरि जी ने अपना जीवन समाज सेवा और आदिवासी कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, “उन्होंने कई अनाथालय स्थापित किए। उनका प्रेरणादायक जीवन हर पीढ़ी का मार्गदर्शन करता रहेगा। मैं पार्वती गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” उन्होंने कहा कि देश अगले महीने 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा, ऐसे में जब भी ऐसे अवसर आते हैं, लोगों के दिल स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता से भर जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों का यह दायित्व है कि वे अपनी विरासत को न भूलें। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उन नायकों, चाहे वे पुरुष हों या महिलाएं, की महान गाथा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना होगा, जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाई।’’ मोदी ने कहा कि जब भारत ने स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाई, तो सरकार ने एक विशेष वेबसाइट बनाई तथा उसमें एक खंड 'गुमनाम नायकों' को समर्पित था।

मोदी ने कहा,‘‘इस वेबसाइट पर जाकर उन महान हस्तियों के बारे में जाना जा सकता है जिन्होंने हमारे देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘हम ओडिशा की स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि जी को याद करते हैं, जिन्होंने 16 वर्ष की आयु में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया।

बाद में उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और आदिवासी कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।’’ वर्तमान बरगढ़ जिले में 19 जनवरी, 1926 को जन्मीं गिरि को उपनिवेशवाद विरोधी गतिविधियों के लिए दो साल की जेल हुई थी। महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें 16 वर्ष की आयु में दो साल के लिए जेल में डाल दिया गया था।

उन्होंने तीसरी कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया था और महात्मा गांधी के आह्वान पर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए गांवों का दौरा किया था। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, स्वतंत्रता के बाद, उन्होंने 1950 में प्रयागराज के प्रयाग महिला विद्यापीठ में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के लिए दाखिला लिया।

टॅग्स :मन की बातओड़िसानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र