लाइव न्यूज़ :

WATCH: अगर ‘स्टेनलेस स्टील’ का इस्तेमाल किया गया होता तो, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर पहली बार बोले गडकरी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2024 13:31 IST

Nitin Gadkari On Shivaji Maharaj Statue Collapse: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह पिछले तीन सालों से इस बात के लिए दबाव बना रहे हैं कि समुद्र से सटे पुलों के निर्माण में ‘स्टेनलेस स्टील’ का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देNitin Gadkari On Shivaji Maharaj Statue Collapse: समुद्र के 30 किलोमीटर के दायरे में ‘स्टेनलेस स्टील’ का इस्तेमाल ही किया जाना चाहिए।Nitin Gadkari On Shivaji Maharaj Statue Collapse: लोहे की छड़ों पर कोई ‘पाउडर कोटिंग’ लगाई और कहा कि वे जंगरोधी हैं।Nitin Gadkari On Shivaji Maharaj Statue Collapse: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

Nitin Gadkari On Shivaji Maharaj Statue Collapse: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के निर्माण में अगर ‘स्टेनलेस स्टील’ का इस्तेमाल किया गया होता तो वह नहीं गिरती। गडकरी ने तटीय क्षेत्रों में जंगरोधी उत्पादों के उपयोग पर भी जोर दिया। मराठा राज्य के प्रतिष्ठित संस्थापक शिवाजी महाराज की प्रतिमा के 26 अगस्त को ढह जाने से महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि वह पिछले तीन सालों से इस बात के लिए दबाव बना रहे हैं कि समुद्र से सटे पुलों के निर्माण में ‘स्टेनलेस स्टील’ का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री के तौर पर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह मुंबई में 55 फ्लाईओवर बनवा रहे थे और एक व्यक्ति ने उन्हें बेवकूफ बनाया। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘उन्होंने लोहे की छड़ों पर कोई ‘पाउडर कोटिंग’ लगाई और कहा कि वे जंगरोधी हैं।

लेकिन उनमें जंग लग गई। मेरा मानना ​​है कि समुद्र के 30 किलोमीटर के दायरे में ‘स्टेनलेस स्टील’ का इस्तेमाल ही किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के लिए ‘स्टेनलेस स्टील’ का इस्तेमाल किया गया होता, तो वह कभी नहीं गिरती।’’

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पुलिस ने राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढहने के सिलसिले में ठेकेदार जयदीप आप्टे के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया है। आप्टे को देश से भागने से रोकने के लिए हवाई अड्डों और अन्य सभी निकास मार्गों पर एलओसी जारी किया गया है।

ठाणे के रहने वाले मूर्तिकार आप्टे ने मूर्ति बनाने का ठेका लिया था। इस प्रतिमा के गिरने के बाद मालवण पुलिस ने आप्टे और ‘स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट’ चेतन पाटिल के खिलाफ लापरवाही और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन किये जाने के बाद नौ माह से भी कम समय में यह प्रतिमा 26 अगस्त को गिर गयी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया जबकि आप्टे की तलाश की जा रही है। अब मालवण पुलिस ने उसके खिलाफ एलओसी जारी किया है। 

टॅग्स :छत्रपति शिवाजीनितिन गडकरीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला