लाइव न्यूज़ :

IndiGo flight के खिलाफ यात्रियों ने क्यों लगाए नारे, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: January 31, 2024 18:15 IST

IndiGo flight: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यात्री इंडिगो विमान के खिलाफ जोरदार नारे लगा रहे हैं। वीडियो का पड़ताल करने पर पता चला कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को यात्री देवघर जाने के लिए पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने इंडिगो के खिलाफ लगाए नारे खराब मौसम के कारण देवघर जाने वाली फ्लाइट रद्द की गई फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों में गुस्सा था

IndiGo flight: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यात्री इंडिगो विमान के खिलाफ जोरदार नारे लगा रहे हैं। वीडियो का पड़ताल करने पर पता चला कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को यात्री देवघर जाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, फ्लाइट रद्द होने की सूचना से यात्री गुस्सा हो गए।

यात्रियों ने टर्मिनल 2 ही धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसे देखते हुए मौके पर एयरपोर्ट पर तैनात पुलिस भी पहुंची और जैसे तैसे यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। पहले आप यह वीडियो देखें।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि यात्री लगातार इंडिगो के खिलाफ बंद करो बंद करो के नारे लगा रहे हैं। 

एनडीटीवी की खबर के अनुसार, फ्लाइट ट्रेडर 24 के मुताबिक, घने कोहरे और खराब मौसम के कारण बुधवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं और 50 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं।

इससे एक दिन पहले इंडिगो ने एक एडवाइजरी जारी की और कहा कि खराब मौसम के कारण दिल्ली, श्रीनगर और चंडीगढ़ में उड़ान संचालन प्रभावित होने की संभावना है।

हालांकि, यात्रियों के लिए जारी एडवायजरी में इंडिगो ने कहा कि यात्री हवाईअड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें। मालुम हो कि इस महीने की शुरुआत में इंडिगो पर पांच उल्लंघनों के लिए 1.2 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था।

23 ट्रेन भी घंटों की देरी से चल रही है

घने कोहरे के चलते इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से करीब 50 फ्लाइट के उड़ान में देरी हुई।

बल्कि, बुधवार को देश के अन्य हिस्सों में 23 ट्रेन घंटों की देरी से चली।

जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गोवा से दिल्ली पहुंचे एक यात्री ने बताया कि उसकी फ्लाइट तय समय से 3 घंटे की देरी से पहुंची।

टॅग्स :दिल्लीइंडिगोIndigo AirlinesAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह