लाइव न्यूज़ :

बिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 17, 2026 13:35 IST

भाजपा सांसद शिवेश राम ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि वे परसो बता रहे थे कि उनके 41 विधायक होटल में थे। वे दावा भी कर रहे थे कि 41 विधायक उनके पास थे। या तो वे झूठा आरोप लगा रहे थे या झूठा दावा कर रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा और हरियाणा में कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की और बिहार में अनुपस्थित रहे।25 विधायक लेकर वे नेता प्रतिपक्ष बिहार बने हुए हैं और एक विधायक आया ही नहीं।अपने विधायक नेता नहीं मानते हों तो उसे लीडर बने रहने का क्या हक है?

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि हमें इस बात का विश्वास शुरू से ही था कि हमारे 5 प्रत्याशी हैं और उन सभी की जीत में किसी तरह की कोई दिक्कत हमें नहीं लग रही थी। इसका कारण यह है कि NDA पूरा एकजुट था और एकजुटता के साथ हम आगे बढ़े थे और विपक्ष में बिखराव शुरू से ही देखने को मिल रहा था। विपक्ष में असंतोष है और विपक्ष एक बड़ी टूट की ओर अग्रसर हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA मजबूती से आगे बढ़ रही है, मैं मानता हूं कि पश्चिम बंगाल में NDA की एक बड़ी जीत होने जा रही है। असम में भी हम फिर से सरकार बनाएंगे। तमिलनाडु में भी बदलाव देखने को मिलेगा। बिहार में एनडीए ने सभी 5 सीट पर कब्जा कर लिया और महागठबंधन को 0 पर आउट कर दिया। 

LJP(रामविलास) सांसद राजेश वर्मा ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग की खबरों पर कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहले जनता ने उन्हें(विपक्ष) नकारा और अब उनके ही जनप्रतिनिधियों ने उनको नकार दिया, तो अब हार का कोई ना कोई बहाना तो बनाना ही था, मैं तेजस्वी यादव से यही अनुरोध करता हूं कि समीक्षा की जरूरत है। वो समीक्षा करें कि कहां चूक हो रही है कि लोगों का विश्वास धीरे-धीरे महागठबंधन से उठता जा रहा है, यह समय बहाना बनाने का नहीं है।

भाजपा सांसद शिवेश राम ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि वे परसो बता रहे थे कि उनके 41 विधायक होटल में थे। वे दावा भी कर रहे थे कि 41 विधायक उनके पास थे। या तो वे झूठा आरोप लगा रहे थे या झूठा दावा कर रहे थे। भाजपा नेता अजय आलोक ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि ओडिशा और हरियाणा में कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की और बिहार में अनुपस्थित रहे।

जो अपने घर को नहीं संभाल सके उसे क्या नेता प्रतिपक्ष बने रहने का अधिकार है? राहुल गांधी को त्वरित रूप से अपने पद से इस्तीफा देने चाहिए। इसी कड़ी में एक और युवराज हैं, तेजस्वी यादव। 25 विधायक लेकर वे नेता प्रतिपक्ष बिहार बने हुए हैं और एक विधायक आया ही नहीं।

मतलब उन्हें 24 विधायक का ही समर्थन है?... ये लोग राजनीति में कितने गिर चुके हैं कि पद के लिए वे आत्मसम्मान तक बेच सकते हैं, चाहें राहुल गांधी हों या तेजस्वी यादव। सवाल यही है कि जिस नेता को उसके अपने विधायक नेता नहीं मानते हों तो उसे लीडर बने रहने का क्या हक है?

महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि ओडिशा की जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त करता हूं। ओडिशा में पीएम मोदी ने 50,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं घोषित की। वहां के विधायकों को लगता है कि पीएम मोदी और हमारी राज्य सरकार ही विकास कर सकती हैं।

इसलिए वहां विपक्ष के विधायकों ने खुले तौर पर हमें वोट दिया। इसका यही कारण था कि उनमें विकास की भावना थी... ये देश के इतिहास में बहुत बड़ा परिवर्तन है...वहां के विधायकों ने कांग्रेस और BJD को सिखा दिया है कि वे भाजपा का साथ देंगे। भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग की खबरों पर कहा कि कांग्रेस के अपने विधायक राहुल गांधी से या मल्लिकार्जुन खरगे से संभल नहीं पा रहे हैं। वो असंतुष्ट हैं...वो पहले अपने लोगों को संभालें...संसद में हंगामा करने से बेहतर है कि वो पहले अपना संगठन मजबूत करें।

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमीराज्यसभा चुनावबिहारचिराग पासवानतेजस्वी यादवWest Bengal Assemblyकोलकाताअसम विधानसभा चुनावKerala Assemblyassam Assembly election
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र