लाइव न्यूज़ :

Presidential election results: मतगणना के दौरान 15 सांसदों के मत पाए गए आमान्य, जानिए कौन कितने वोट से आगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 21, 2022 15:16 IST

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधायकों के मतों की गिनती जारी है। इस बीच राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि मतगणना के दौरान 15 सांसदों के मत अमान्य पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमतगणना संसद परिसर में राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी की निगरानी में हो रही है, जो मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं।देश के 15वें राष्ट्रपति के चयन के लिए 31 स्थानों पर मतदान 18 जुलाई को हुआ था।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति पद के वास्ते हुए चुनाव के लिए मतगणना गुरुवार को जारी है। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 11 बजे संसद भवन के कक्ष संख्या 63 में शुरू हुई, जहां सभी राज्य विधानसभाओं से लाई गई मतपेटियां रखी गईं थी। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। 

वहीं, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के दौरान 15 सांसदों के मत अमान्य पाए गए। ये संसद (वोट) के आंकड़े हैं। बता दें कि देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।

मतगणना संसद परिसर में राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी की निगरानी में हो रही है, जो मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं। परिणाम शाम तक घोषित किए जा सकते हैं। देश के 15वें राष्ट्रपति के चयन के लिए 31 स्थानों पर मतदान 18 जुलाई को हुआ था। राष्ट्रपति चुनाव में 776 सांसदों और 4,033 निर्वाचित विधायकों समेत कुल 4,809 मतदाता मतदान के पात्र थे। इसमें मनोनीत सांसद व विधायक और विधान परिषद के सदस्य मतदान नहीं कर सकते। 

टॅग्स :भारत के राष्ट्रपतिद्रौपदी मुर्मूयशवंत सिन्हाराज्य सभाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी