लाइव न्यूज़ :

'बृज भूषण सिंह राजनीतिक ताकत की वजह से बचे रहे, अब हमें..', कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट बोलीं

By आकाश चौरसिया | Updated: September 18, 2024 17:16 IST

Haryan Assembly Election 2024: विनेश फोगाट ने कहा कि उनके पास कई तरह के ऑफर आए, लेकिन वो पैसे लेकर घर नहीं बैठना चाहती थीं, अगर ऐसा करती तो उन लड़कियों का क्या होता जो उनके साथ आंदोलन में साथ थीं।    

Open in App
ठळक मुद्देVinesh Phogat: पहलवान चुनाव के दौरान कह दी बड़ी बातBrij Bhushan Sharan Singh: अभी तक पूर्व सांसद राजनीति की वजह से बचते रहेVinesh Phogat: फिलहाल विनेश जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार हैं

Haryan Assembly Election 2024: हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना विधानसभा से लड़ रहीं पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर से बृज भूषण शरण सिंह पर हमला किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद अभी तक सिर्फ राजनीति की वजह से बचे हुए हैं, साथ ही उन्होंने बड़ी घोषणा बताया कि अब हमें भी ताकतवार बनना होगा। 

हालांकि, उन्हें ओलंपिक में पदक जीतने से ज्यादा पेरिस ओलंपिक 2024 की कुश्ती में विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी को 50 किलोग्राम महिला वर्ग में पहुंचने के कारण देश ही नहीं, हरियाणा में उनके प्रति जबरदस्त उत्साह है। हुआ ये था कि इस दौरान मात्र 100 ग्राम वजन कम होने के कारण उन्हें खेल में भागीदार नहीं होने दिया गया है। इसके बाद तो मानिए देश में राजनीति ने तूल पकड़ लिया और ऐसे कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई है, जिसका नतीजा है कि विनेश हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

विनेश फोगाट ने कहा कि उनके पास कई तरह के ऑफर आए, लेकिन वो पैसे लेकर घर नहीं बैठना चाहती थीं, अगर ऐसा करती तो उन लड़कियों का क्या होता जो उनके साथ आंदोलन में साथ थीं।    

बृजभूषण शरण सिंह को लेकर कहाखिलाड़ी और जुलाना कांग्रेस प्रत्याशी ने बृजभूषण शरण सिंह को लेकर कहा, "कुश्ती संघ कोई न कोई समस्या खड़ी करके लड़कियों को परेशान करता। इसका समाधान पैसा नहीं, इसलिए हमें ताकत चाहिए। आपको सिस्टम में घुसना होगा। बृजभूषण इसलिए बचे रहें क्योंकि वे राजनीतिक रूप से शक्तिशाली हैं, इसलिए अब हमें भी शक्तिशाली होना होगा"। 

धनराशि देने की बात सिर्फ राजनीति का हिस्साइंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में विनेश फोगाट ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा रजत पदक विजेता जितनी धनराशि देने की बात सिर्फ राजनीति का हिस्सा थी। उन्होंने आगे बताते हुए कहा, पहले सुना कि कोई कार्यक्रम सम्मान होगा। मैंने चेक लौटा दिया। फिर उन्होंने कहा कि खाते में पैसा आ जाएगा। लेकिन, कुछ नहीं आया। ये सिर्फ बातें थीं क्योंकि चुनाव नजदीक थए। मुझे भागीदारी के लिए सिर्फ 15 लाख रुपए मिले। 

टॅग्स :विनेश फोगाटबृज भूषण शरण सिंहBJPकांग्रेसहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला