लाइव न्यूज़ :

इस साल चार भाजपा मुख्यमंत्री दे चुके हैं इस्तीफा, गुजरात के विजय रुपाणी से पहले पार्टी ले चुकी है इनके त्यागपत्र

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 11, 2021 19:50 IST

Vijay Rupani Resigns:  जुलाई में बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया था। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत का पद छोड़ना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं।विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया। भाजपा शासित राज्य में पद छोड़ने वाले चौथे सेवारत मुख्यमंत्री बन गए हैं।

Vijay Rupani Resigns: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्य में विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं।

2021 में विजय रुपाणी इस्तीफा देने वाले भाजपा के चौथे मुख्यमंत्री हैं। सबसे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाया गया और तीरथ सिंह रावत को कमान सौंपी। फिर तीरथ सिंह रावत को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया। जुलाई में बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकाल 18 मार्च 2017 से 10 मार्च 2021 रहा। तीरथ सिंह रावत का कार्यकाल 10 मार्च 2021 से 4 जुलाई 2021 है। 4 जुलाई को पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने। 26 जुलाई को बीएस येदियुरप्पा को हटाया गया था। 

रुपाणी (65) ने दिसंबर 2017 में दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलने और अपना इस्तीफा सौंपने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पांच साल तक राज्य की सेवा करने का अवसर दिया गया। अब मेरी पार्टी जो काम देगी, मैं उसे करूंगा।’’ 

दिलचस्प बात यह है कि सीएम के संभावित नामों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांधविया, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और डिप्टी सीएम नितिन पटेल शामिल हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री किसी भी भाजपा शासित राज्य में पद छोड़ने वाले चौथे सेवारत मुख्यमंत्री बन गए हैं।

टॅग्स :गुजरातविजय रुपानीBJPकर्नाटकबीएस येदियुरप्पात्रिवेंद्र सिंह रावतपुष्कर सिंह धामीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र