लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पुलिस के जवान ने डूब रहे कांवरिए को जान की बाजी लगाकर बचाया, हरिद्वार में हादसा टला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 5, 2023 19:21 IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डूब रहे कांवरिए को देखकर लोग शोर मचा रहे हैं। यात्री खुद से गहरे पानी से बाहर आने की कोशिश करता है लेकिन कामयाब नहीं हो पाता। इसी बीच उत्तराखंड जल पुलिस के जवान सनी कुमार दौड़ते हुए गंगा में छलांग लगा देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कांवर यात्रा के दौरान हरिद्वार में हादसा टलाडूब रहे कांवरिए को पुलिस के जवान ने बचायाघटना का वीडियो सामने आया

हरिद्वार: कांवर यात्रा के दौरान हरिद्वार में पवित्र स्नान के दौरान डूब रहे दो तीर्थयात्रियों को बचाने के लिए गंगा में पुलिस के एक जवान ने छलांग लगा दी। उत्तराखंड जल पुलिस के जवान ने समय पर साहस दिखाते हुए डूब रहे कांवर यात्री को बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया  पर वायरल हो रहा है।  गंगा में कूदकर श्रद्धालुओं की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी की खूब सराहना भी हो रही है।

दोनों व्यक्तियों की पहचान हरियाणा के कुरूक्षेत्र के सागर और आगरा, उत्तर प्रदेश के रोहन के रूप में की गई। पुलिसकर्मी की पहचान सनी कुमार के रूप में की गई। यह पता चला कि पवित्र जल लाने का प्रयास करते समय वे गहराई में फिसल गये थे। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डूब रहे कांवरिए को देखकर लोग शोर मचा रहे हैं। यात्री खुद से गहरे पानी से बाहर आने की कोशिश करता है लेकिन कामयाब नहीं हो पाता। इसी बीच उत्तराखंड जल पुलिस के जवान सनी कुमार दौड़ते हुए गंगा में छलांग लगा देते हैं। 

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद नौकरशाहों के साथ-साथ कई लोगों ने पुलिसकर्मी की सतर्कता और समय पर बचाव के लिए उसकी सराहना की।  आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार ने ट्विटर पर कहा, "उत्तराखंड पुलिस कर्मियों द्वारा साहस का अद्भुत प्रदर्शन। इस कार्य के कारण, किसी को अपना जीवन वापस मिल गया। सनी कुमार को हार्दिक सराहना।"

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने घटना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश भर से परिसर में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल पुलिस और ड्रोन-आधारित निगरानी सहित 7000 पुलिस कर्मी तैनात हैं। उन्होंने कावड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने की भी जरूरत बताई और श्रद्धालुओं से सहयोग मांगा। साथ ही एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने कांवरियों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की।

बता दें कि सावन के पवित्र महीने में लाखों श्रद्धालु हरिद्वार जाकर गंगा का जल लाते हैं और शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तराखण्डHaridwarसावनभगवान शिवPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र