लाइव न्यूज़ :

Vice President Election: दोस्त छोड़ रहे साथ?, आखिर क्यों उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहे बीजद, बीआरएस, शिअद, संजय राउत ने कहा-राजग उम्मीदवार को वोट देने का दबाव था, नहीं झुके

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2025 16:06 IST

Vice President Election 2025: देश के 17वें उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए, निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में 6 सीटें रिक्त हैं), तथा 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में एक सीट रिक्त है) शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य (वर्तमान में 781) हैं।सी पी राधाकृष्णन और बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है।उपराष्ट्रपति चुनाव गुप्त मतदान प्रणाली के तहत होता है।

नई दिल्लीः शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि बीजू जनता दल (बीजद), भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का फैसला केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को झटका है। नयी दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए, राउत ने कहा कि चुनाव में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के वोट एकजुट रहेंगे और मुकाबला रोमांचक होगा। उपराष्ट्रपति चुनाव के तहत मंगलवार को मतदान हो रहा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है।

राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि इन दलों (बीजद, बीआरएस, शिअद) पर राजग उम्मीदवार को वोट देने का दबाव था, लेकिन वे नहीं झुके। शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा, ‘‘इन दलों का तटस्थ रहना भाजपा के लिए एक झटका है।’’ मतदान से एक दिन पहले ही, ओडिशा की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने फैसला किया कि उसके सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा कि उसने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) दोनों से ‘‘समान दूरी बनाए रखने’’ की अपनी नीति के तहत यह निर्णय लिया है।

वहीं, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने सोमवार को कहा था कि उनकी पार्टी तेलंगाना में यूरिया की कमी को लेकर राज्य के किसानों की ‘‘पीड़ा’’ व्यक्त करने के लिए नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगी। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने भी सोमवार को कहा था कि वह पंजाब में आई बाढ़ के मद्देनजर उपराष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार करेगा।

संसद के हालिया मानसून सत्र के दौरान जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उनका कार्यकाल दो साल बचा हुआ था। उनके इस्तीफे के कारण यह चुनाव हो रहा है। शिवसेना (उबाठा) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में, पितृपक्ष (अशुभ माना जाने वाला समय) के दौरान उपराष्ट्रपति चुनाव कराने को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया।

इसमें कहा गया है कि चूंकि राधाकृष्णन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे हैं और कट्टर हिंदुत्ववादी हैं, इसलिए इस समय उनका चुनाव लड़ना आश्चर्यजनक है। मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी और परिणाम देर शाम घोषित किए जाएंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव गुप्त मतदान प्रणाली के तहत होता है।

देश के 17वें उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए, निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में 6 सीटें रिक्त हैं), तथा 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में एक सीट रिक्त है) शामिल हैं। निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य (वर्तमान में 781) हैं।

टॅग्स :भारत के उपराष्ट्रपतिसीपी राधाकृष्णनसुदर्शन रेड्डीसंजय राउतमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीभारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)Biju Janata Dalशिरोमणि अकाली दल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला