लाइव न्यूज़ :

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को पुलिस ने थमाया नोटिस, पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 12:48 IST

Neha Singh Rathore News: अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में 27 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Open in App

Neha Singh Rathore News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में 2025 में दर्ज एक प्रकरण में नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में राठौर के खिलाफ 2025 में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘मामले में आरोपपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के तहत बुधवार को उन्हें नोटिस जारी किया गया है।’’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लखनऊ के हजरतगंज थाने से बुलाए जाने के बाद वाराणसी के लंका थाने के पुलिसकर्मी भी उनके घर पहुंचे।

उन्होंने लिखा, ‘‘जितनी मेहनत और तेजी मुझे परेशान करने के लिए की जा रही है, काश उतनी मेहनत और तेजी पटना की बेटी को न्याय दिलाने के लिए की गई होती। खैर, हजरतगंज कोतवाली से बुलावे के बाद बनारस के लंका थाने की पुलिस भी घर आ गई है। खूब बेटी बचा रहे हैं! लानत है!’’

पुलिस ने कहा कि नोटिस 2025 में दर्ज मामले से संबंधित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही जारी किया गया है। लखनऊ पुलिस भी राठौर के खिलाफ अलग से जांच कर रही है। उनके विरुद्ध पहलगाम आतंकवादी हमले से संबंधित एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। पिछले साल हुए इस हमले में जम्मू-कश्मीर में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में 27 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद राठौर ने इसे अदालत में चुनौती दी और सात जनवरी को उच्चतम न्यायालय से गिरफ्तारी के खिलाफ अंतरिम संरक्षण प्राप्त हुआ। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं